{"_id":"678889f9f64d8884fc06eff0","slug":"bjp-leader-makes-big-statement-on-the-attack-on-saif-ali-khan-police-is-investigating-no-one-will-be-spared-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: 'पुलिस जांच कर रही, किसी को बख्शा नहीं जाएगा', सैफ अली खान पर हमले को लेकर भाजपा नेता बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Saif Ali Khan: 'पुलिस जांच कर रही, किसी को बख्शा नहीं जाएगा', सैफ अली खान पर हमले को लेकर भाजपा नेता बड़ा बयान
Thu, 16 Jan 2025 09:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:54 AM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Saif Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में घर में घुसकर एक हमलावर ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले में भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था और उस व्यक्ति के साथ हुई हाथापाई में अभिनेता को चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
करीना कपूर की टीम ने जारी किया बयान
सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर की टीम ने एक बयान में कहा, 'सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के घर में कल रात चोरी की कोशिश की गई। सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अपील करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं। पुलिस पहले से ही अपनी जांच कर रही है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।
सैफ के जनसंपर्क प्रतिनिधि का बयान
सैफ अली खान के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने भी बयान में कहा कि उनके आवास पर चोरी का प्रयास किया गया था। प्रतिनिधि ने कहा कि वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी की जा रही है। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। यह पुलिस का मामला है और हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।
मामले की जांच
यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेता के घर में हमलावर ने लूटपाट का प्रयास किया था, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सैफ अली खान ने ‘ओमकारा’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की है।