सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Vikram Pachpute says banned gutka easily accessible in Maharashtra, slams FDA News In Hindi

महाराष्ट्र: गुटखा पर पाबंदी बेअसर? भाजपा विधायक पाचपुते बोले- विधान भवन तक थूक के दाग, FDA पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में गुटखा और पान मशाला पर पाबंदी के बाद भी विधान भवन में थूक के दाग पर भाजपा के विधायक विक्रम पाचपुते ने सवाल खड़े किए है। पाचपुते ने महाराष्ट्र एफडीए पर गुटखा पाबंदी लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विधान भवन तक गुटखे के दाग हैं।अगर लोग यहां नहीं रुक रहे, तो राज्य में कैसे रुकेंगे?

BJP MLA Vikram Pachpute says banned gutka easily accessible in Maharashtra, slams FDA News In Hindi
भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते - फोटो : एक्स@VikramPachpute_
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीगोंदा विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते ने राज्य सरकार और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) पर गुटखा और पान मसाला पर लगाई गई पाबंदी को सख्ती से लागू न करने का आरोप लगाया है। विधान भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पाचपुते ने कहा कि अगर गुटखा बैन है, तो फिर ये आ कहां से रहा है? विधान भवन की सीढ़ियों और कोनों पर थूक के दाग साफ दिखाई देते हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विधानसभा परिसर में ही पाबंदी लागू नहीं हो पा रही है, तो राज्यभर में क्या संदेश जाएगा?

Trending Videos


कानून की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां- पाचपुते
पाचपुते ने कहा कि महाराष्ट्र में गुटखा, पान मसाला और सुगंधित सुपारी के निर्माण, बिक्री, प्रचार और वितरण पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने एफडीए पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि स्टाफ की कमी और निगरानी की ढिलाई के कारण गुटखा धड़ल्ले से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Marathi Row: 'गरीब हिंदी बोले तो पीटा जाता है, जावेद अख्तर और आमिर खान को कोई...', मराठी विवाद पर नितेश राणे

पाचपुते ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार यह मुद्दा उठाया था, तब एफडीए के पास सिर्फ 100 कर्मचारी थे। अब 190 की भर्ती हुई है, लेकिन ये संख्या अभी भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि अगर सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस या  सीसीटीवी न हो, तो लोग नियम तोड़ते हैं। वैसे ही, जब निगरानी नहीं होगी, तो लोग गुटखा बेचते रहेंगे। 

सेलीब्रिटीज पर सख्त कार्रवाई की मांग
पाचपुते ने हानिकारक उत्पादों का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज़ पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री से पूछा कि युवाओं को गुमराह करने वाले इन अभिनेताओं पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं। मंत्री ने आश्वासन तो दिया, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है।

ये भी पढ़ें:- BJP Politics: कोविड वैक्सीन पर सिद्धारमैया के बयान पर भाजपा का तंज, सांसद सिरोया बोले- फेक न्यूज फैला रहे सीएम

विधान भवन में चेकिंग की बात पर जोर
विधायक ने यह भी कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधान भवन में गुटखा व तंबाकू उत्पाद लाने वालों की जांच शुरू करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य का मामला नहीं है, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा का भी सवाल है। गौरतलब है कि इससे पहले पाचपुते ने मार्च सत्र में मिलावटी पनीर और सिंथेटिक चीज का मुद्दा उठाया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई हुई, लेकिन गुटखा पर वैसी तत्परता नहीं दिखाई गई। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वे इस विषय पर स्टिंग ऑपरेशन करें, जिससे सच सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed