सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey claims on congress history CIA funding allegations 1962 India China war

BJP v Cong: भाजपा सांसद ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, लगाए कई आरोप; 1962 के भारत-चीन युद्ध का भी जिक्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि कांग्रेस ने 1962 का युद्ध अमेरिका की आर्थिक मदद और सलाह पर लड़ा था। उन्होंने सीआईए से कांग्रेस को चुनावी चंदा मिलने और इंदिरा गांधी को पैसे दिए जाने के गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने इसे कांग्रेस के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है।

BJP MP Nishikant Dubey claims on congress history CIA funding allegations 1962 India China war
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च 1963 को ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका पहुंचे थे। उस दौर में वह भारत, अमेरिका और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच एक अहम कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।
Trending Videos


क्या बोले भाजपा सांसद?
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। भाजपा सांसद ने लिखा कि 1962 में चीन के साथ हुआ युद्ध अमेरिका के कहने और उसकी आर्थिक मदद से लड़ा गया था। उन्होंने यह दावा भी किया कि दलाई लामा के भाई अमेरिका के संपर्क में थे और दलाई लामा 1959 में अमेरिकी सहायता से ही भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि 1963-64 के दौरान भारत ने अमेरिकी सेना को उत्तराखंड के नंदा देवी क्षेत्र में परमाणु उपकरण रखने की अनुमति दी थी। साथ ही, अमेरिकी जासूसी विमान यू-2 के लिए ओडिशा के चरबतिया हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने दिया गया।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

चुनावी फंडिंग का लगाया आरोप
सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की चुनावी फंडिंग पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि 1955 से 1962 के बीच हुए सभी चुनावों में अमेरिका और सीआईए ने कांग्रेस पार्टी को आर्थिक मदद दी थी। उस समय के अमेरिकी राजदूत ने अपनी किताब में लिखा कि केरल के चुनाव में इंदिरा गांधी को सीधे तौर पर पैसे मिले थे। इस मुद्दे पर संसद में बहस हुई थी और एक समिति भी बनी थी। उन्होंने इसे कांग्रेस का काला अध्याय बताया।

दावों के बीच राजनीति हलचल तेज
इन दावों के बाद राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद हैं। वह संसद में विपक्ष और कांग्रेस पर तीखे हमलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एमबीए में पीएचडी की डिग्री ली है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed