{"_id":"6a70ad430f3fb5a37c0c585a","slug":"bjp-retains-manjalpur-seat-in-gujarat-satish-patel-defeats-cong-rival-by-over-30-000-votes-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manjalpur Bypolls: गुजरात के मांजलपुर सीट पर भाजपा का दबदबा कायम, उपचुनाव में कांग्रेस की 30 हजार वोट से हार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manjalpur Bypolls: गुजरात के मांजलपुर सीट पर भाजपा का दबदबा कायम, उपचुनाव में कांग्रेस की 30 हजार वोट से हार
Mon, 03 Aug 2026 08:31 PM IST
Pavan
पीटीआई, वडोदरा
पीटीआई, वडोदरा
Published by: Pavan
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:31 PM IST
सार
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी को 55,481 और कांग्रेस प्रत्याशी को 24,851 वोट मिले। अब 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 162 हो गई है।
विज्ञापन
गुजरात की मांजलपुर सीट से जीती भाजपा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सीट बरकरार रखी है। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30 हजार 630 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
30 जुलाई को 37.5 प्रतिशत हुआ था मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना के सभी 20 राउंड पूरे होने के बाद सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई रबारी को 24,851 वोट प्राप्त हुए। मतों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे वडोदरा के मकरपुरा स्थित भवन्स स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। यह उपचुनाव 30 जुलाई को कराया गया था, जिसमें 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?
विज्ञापन
योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक और गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के 2 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन से खाली हुई थी। इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने इस चुनाव में वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतेंद्रभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने अपने गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भिखाभाई रबारी को मैदान में उतारा था। इस उपचुनाव में केवल यही दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
यह भी पढ़ें- Dharwad MLA: हत्या मामले में उम्रकैद के बाद बहाल हुई विधायक की सदस्यता, विनय कुलकर्णी को कैसे मिली बड़ी राहत?
विधानसभा में भाजपा की ताकत और बढ़ी
मांजलपुर सीट पर जीत के साथ 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। वहीं, राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 12 विधायक, आम आदमी पार्टी के पांच विधायक, दो निर्दलीय और समाजवादी पार्टी का एक विधायक विधानसभा में हैं।