फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypoll Results Nitin Nabin Accepts Peoples Verdict, What Did He Say on Bankipur and Datia

Bypolls: उपचुनाव नतीजों पर नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया; कहा- जनादेश स्वीकार, बांकीपुर-दतिया पर क्या बोले?

Mon, 03 Aug 2026 10:29 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 03 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जनादेश स्वीकार करते हुए कहा कि बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर कई बाते कहीं। साथ ही गुजरात के मांजलपुर में मिली जीत पर जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भाजपा इस हार से क्या संदेश ले रही है? क्या मंथन करेगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Bypoll Results Nitin Nabin Accepts Peoples Verdict, What Did He Say on Bankipur and Datia
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है और बांकीपुर तथा दतिया के नतीजों पर गंभीरता से आत्ममंथन करेगी। नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी और उनका भरोसा और मजबूत करने का प्रयास करेगी। वहीं गुजरात की मंजालपुर सीट पर मिली जीत के लिए उन्होंने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

विज्ञापन


नितिन नवीन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा तीनों विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हैं। वहीं उन्होंने स्वीकार किया कि बांकीपुर और दतिया में पार्टी को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इन दोनों सीटों के परिणामों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

बांकीपुर की हार पर भाजपा ने क्या कहा?

नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर और दतिया के नतीजों का पार्टी पूरी गंभीरता से विश्लेषण करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा यह समझने का प्रयास करेगी कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी फिर से जनता के बीच जाएगी और उनके विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और भाजपा उसका सम्मान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांकीपुर का नतीजा क्यों माना जा रहा है अहम?

बांकीपुर सीट वर्ष 1995 से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने किया और बाद में उनके बेटे नितिन नवीन लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके सीट छोड़ने से उपचुनाव हुआ। इस बार जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर यह सीट जीत ली। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट प्राप्त हुए।

अन्य नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी?

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह परिणाम केवल बांकीपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार की जनता का एक बड़ा संदेश है। उनका कहना था कि जनता चाहती है कि बिहार को एक अच्छा और सक्षम मुख्यमंत्री मिले। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में 34.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed