BJP National Working President: जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
BJP New National Working President: कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ताजपोशी की गई। खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
विस्तार
#WATCH | Delhi: Nitin Nabin, newly appointed working president of the BJP, takes charge at the party headquarters in Delhi, in the presence of Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, and other party leaders pic.twitter.com/1bBAKqb0oC
विज्ञापन— ANI (@ANI) December 15, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - West Bengal Election 2026: भाजपा ने बंगाल के लिए बदली रणनीति; बूथ, वोट अंतर और डाटा पर नया दांव
बधाई देने वालों का लगा तांता
वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है।
#WATCH | Delhi: BJP leaders congratulate Nitin Nabin, newly appointed working president of the BJP, as he takes charge at the party headquarters in Delhi pic.twitter.com/WLSOwv98sn
— ANI (@ANI) December 15, 2025
दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत
इससे पहले दिल्ली में बिहार के मंत्री नितिन नबीन का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया था। बिहार में नितिन नबीन की छवि साफ-सुथरे और संगठन में बेहतर पकड़ वाले नेता की है।
#WATCH | Delhi: Bihar Minister Nitin Nabin receives a grand welcome as he arrives at the BJP headquarters after being appointed as the working president of the party pic.twitter.com/HCuncxVh1S
— ANI (@ANI) December 15, 2025
Delhi BJP President Virendraa Sachdeva welcomes BJP's newly-appointed national working president, Bihar Minister Nitin Nabin, upon his arrival in Delhi.
— ANI (@ANI) December 15, 2025
(Source: Delhi BJP) pic.twitter.com/9aZwFni1Me
यह भी पढ़ें - एअर इंडिया हादसा: अहमदाबाद में क्रैश के छह माह बाद भी नहीं भरे जख्म, घर के बाहर रातें गुजार रहीं ये बेबस मां
कौन हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।
भाजपा ने अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम है। वह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। जबकि नितिन गडकरी 52 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। वहीं 76 साल के लाल कृष्ण आडवाणी के नाम सबसे अधिक उम्र के भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.