Kolkata: 'हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रही हैं सीएम', भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर आरोप
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता केवल हिंदुओं को बंगाली, बिहारी, गुजराती कहकर तोड़ती हैं, जबकि मुस्लिमों को एकजुट करती हैं। यह बयान उन्होंने महालया पर पूर्व मेदिनीपुर में 1000 महिलाओं के शंखनाद कार्यक्रम में दिया।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो हिंदुओं को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। वो कभी मुसलमानों से यह नहीं कहतीं कि तुम उर्दू बोलते हो या बंगाली।
हिंदुओं को बांट रही ममता बनर्जी- अधिकारी
भाजपा नेता ने आगे कहा कि मुसलमानों में भी भाषा को लेकर विविधता है। लेकिन हिंदुओं को वो बंटती हैं कभी बंगाली हिंदू, कभी बिहारी हिंदू, कभी गुजराती हिंदू कहकर। वह मुसलमानों को एकजुट करती हैं और हिंदुओं को बांटती हैं। लेकिन इस बार हिंदू गुमराह नहीं होंगे। यह बयान अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में महालया के अवसर पर दिया। महालया के मौके पर वहां 1000 से अधिक महिलाओं ने शंखनाद कर देवी पक्ष की शुरुआत का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें:- Manipur: मणिपुर के राज्यपाल ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि, सेना ने हमले में इस्तेमाल वाहन किया जब्त
समझिए क्या है महालया?
बता दें कि महालया पितृ पक्ष के अंतिम दिन मनाया जाता है, जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन को विशेष रूप से अमावस्या के रूप में मनाया जाता है, जो पितरों के लिए पूजा और तर्पण का दिन होता है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की। यह माना जाता है कि महालया अमावस्या पर पितरों की पूजा करने से उनके आत्मा को शांति मिलती है और वे अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
महालया के दिन से ही देवी दुर्गा के आगमन की शुरुआत मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा हिमालय से अपने मायके आती हैं। इसके बाद दुर्गा पूजा का पर्व शुरू होता है, जिसकी चरम उत्सव सप्तमी से लेकर दशमी तक चलता है।
ये भी पढ़ें:- Congress: क्या ट्रंप के दावों और H-1B वीजा पर बोलेंगे प्रधानमंत्री? PM के संबोधन से पहले कांग्रेस ने पूछे सवाल