Goa: पीएम मोदी ने भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गोवा जिले के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मठ के 550वें साल के जश्न ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के मौके पर मठ आए हैं।
मोदी ने साउथ गोवा के पार्टगली में मठ में बने मंदिर का भी दौरा किया। यह मठ भारत के सबसे पुराने मठों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है और सारस्वत समुदाय में इसका खास स्थान है। इस मौके पर गोवा के गवर्नर अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इस समारोह में मौजूद थे।
#WATCH | Goa | Prime Minister Narendra Modi offered prayers at Shree Samsthan Gokarn Partagali Jeevottam Math. The Prime Minister is visiting the math on the occasion of ‘Sardha Panchashatamanotsava’, the 550th-year celebration of the Math
The Prime Minister also unveiled a… pic.twitter.com/c3MQnfVZJV— ANI (@ANI) November 28, 2025
गोवा के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने भगवान राम की मूर्ति बनाई है, और यह भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। गोवा में श्रीराम की प्रतिमा के साथ रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय भी बनाया जा रहा है
खबर अपडेट की जा रही है..........