{"_id":"6a82a22291fdfba869023c6a","slug":"bjp-target-congress-over-p-chidambaram-statement-on-dimagi-naxal-slam-opposition-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: '24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए', पी. चिदंबरम के किस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: '24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए', पी. चिदंबरम के किस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया?
Mon, 17 Aug 2026 11:24 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
लाल किले से पीएम मोदी ने दिमागी नक्सलियों का जिक्र कर देशवासियों को आगाह किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से खुद को दिमागी नक्सली बताया, उससे देश की सियासत गरमा गई है। आज भाजपा ने आंकड़ों के साथ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को लाल किले के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द के इस्तेमाल पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर अब भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता के कार्यकाल का आंकड़ा दिखाते हुए कहा कि पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के समय 180 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में 5 हजार निर्दोष लोगों की हुई मौत हुई।
'कांग्रेस नेताओं का असली चेहरा दिख रहा'
भाजपा प्रवक्ता ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंख खोल के देख लें कांग्रेस के कार्यकाल में देश के लिए नक्सलवाद कितना बड़ा खतरा था । उन्होंने कहा, 15 अगस्त के एक दिन के बाद ही दिमागी नक्सल का चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में नक्सलियों की संख्या तेजी से बढ़ी। नक्सलवाद, देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को जब 'दिमाग़ी नक्सल' की बात कही थी तो किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के नेता सामने आ रहे हैं, उससे उनका असली चेहरा दिख रहा है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री की ओर से इस शब्द के इस्तेमाल पर कहा कि उन्हें 'दिमाग़ी नक्सल' होने पर गर्व है।
'कौन सही था- मनमोहन सिंह या पी. चिदंबरम?'
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'मैं कांग्रेस और पी. चिदंबरम को याद दिलाना चाहता हूं कि 13 अप्रैल 2006 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नक्सलवाद की समस्या देश के सामने अब तक की सबसे बड़ी आंतरिक सुरक्षा चुनौती है। ऐसे में मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आखिर सही कौन था- डॉ. मनमोहन सिंह या पी. चिदंबरम?'