सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP youth wing workers vandalise Congress office in Mumbai; FIR filed, 14 detained

Mumbai: BJYM कार्यकर्ताओं पर उपद्रव के आरोप में FIR, 14 हिरासत में; कांग्रेस बोली- अमित शाह को बचाने की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

बीजेवाईएम के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और साथ ही पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है।  

BJP youth wing workers vandalise Congress office in Mumbai; FIR filed, 14 detained
भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है। पुलिस ने बताया कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोला, पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और वहां के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया, साथ ही पोस्टर फाड़ दिए।

Trending Videos


बता दें कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आंबेडक का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के बाद हुआ। इस घटना के बाद 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस के एक पदाधिकारी मंदर पवार ने भाजयुमो के पदाधिकारी तेजिंदर तिवाना और अन्य BJP युवा शाखा के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बॉम्बे पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कांग्रेस सांसद गायकवाड़ ने की आलोचना
मुंबई से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह वही तरीका है जो भाजपा और संघ परिवार ने हमेशा बाबासाहेब का नाम सुनकर अपनाया है - हमला और तोड़फोड़। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के गुंडे अमित शाह को बचाने के लिए इस कदर गिर गए हैं और आंबेडकके खिलाफ बयान देने से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया।

इसके साथ ही गायकवाड़ ने मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बर्बरता में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में राजनीतिक मर्यादा की कमी बताते हुए शर्मनाक करार दिया।

पुलिस का लाठीचार्ज
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और कुछ पोस्टरों पर स्याही फेंकी। स्थिति अब शांतिपूर्ण है। पुलिस ने कुछ बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। रात में, BJYM कार्यकर्ताओं का एक और समूह कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुआ और विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed