{"_id":"679e0be5398edcec020dd1a7","slug":"budget-cut-in-spg-s-budget-huge-increase-in-crpf-s-budget-to-eliminate-naxals-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते SPG के बजट में कटौती, नक्सल के खात्मे के लिए CRPF के बजट में भारी इजाफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget: प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते SPG के बजट में कटौती, नक्सल के खात्मे के लिए CRPF के बजट में भारी इजाफा
सार
CRPF's budget: सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' जो उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर और नक्सल में आतंकियों/नक्सलियों से लोहा ले रहा है, उसके बजट में भारी इजाफा हुआ है। गत वर्ष सीआरपीएफ के हिस्से में 31,543.20 करोड़ रुपये आए थे।
विज्ञापन
बजट 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शनिवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए निर्धारित राशि में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है। खास बात है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप 'एसपीजी' के बजट में कटौती की गई है। गत वर्ष एसपीजी का बजट 506.32 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह बजट 446.82 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इस बार एसपीजी के लिए 489 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' जो उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर और नक्सल में आतंकियों/नक्सलियों से लोहा ले रहा है, उसके बजट में भारी इजाफा हुआ है। गत वर्ष सीआरपीएफ के हिस्से में 31,543.20 करोड़ रुपये आए थे। इस बार के केंद्रीय बजट बजट में सबसे बड़े केंद्रीय बल सीआरपीएफ को 35,147.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
बता दें कि गत वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में छोटी-मोटी चूक हुई हैं। पंजाब में 5 फरवरी 2022 को पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आई थी। पीएम मोदी बठिंडा से सड़क मार्ग के जरिए फिरोजपुर आ रहे थे। रास्ते में किसानों ने जाम लगा दिया। नतीजा, पीएम मोदी के काफिले को फिरोजपुर के प्यारेआणा फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रूकना पड़ा। सुरक्षा कारणों की वजह से पीएम मोदी के काफिले ने फिरोजपुर जाने की बजाए यू-टर्न ले लिया था। एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा था, वो जिंदा वापस लौट आए हैं, इसके लिए सीएम का धन्यवाद। प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले में कई अफसरों पर गाज गिरी थी। उसके बाद एसपीजी की सुरक्षा प्रणाली में कई बदलाव किए गए। तकनीकी बदलावों पर खास फोकस किया गया। एसपीजी दस्ते में सर्विलांस के नई उपकरण शामिल किए गए। यही वजह रही कि इस बार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के लिए तय बजट में कटौती की गई है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले 5 साल में देश में कई प्रकार के खतरों से निर्णायक लड़ाई लड़कर वर्चस्व स्थापित किया है। 5 साल पहले तक हमारे देश के सामने दशकों से चले आ रहे तीन नासूर-पूर्वोत्तर, वामपंथी उग्रवाद और कश्मीर देश की शांति, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और भविष्य को चैलेंज दे रहे थे। सरकार की सख्त नीतियों और कठोर निर्णयों के कारण हमारी आने वाली पीढ़ी को इन तीनों खतरों की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमने इन खतरों पर लगभग निर्णायक विजय प्राप्त कर ली है। शाह ने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं में 70% और मृत्यु में लगभग 86% की कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
शाह ने कहा था, आसूचना ब्यूरो 'आईबी' की कार्यपद्धति, सतर्कता, सक्रियता, निर्णायक भूमिका निभाना और यश लेने के समय किसी और को आगे करने की त्याग और समर्पण की एक परंपरा ने आज देश को सुरक्षित रखा हुआ है। पिछले 10 साल में आसूचना ब्यूरो की तत्परता, तीक्षणा और परिणाम लाने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है। आसूचना ब्यूरो ने अपनी निष्ठा, साहस, त्याग और समर्पण की परंपरा को न केवल बरकरार रखा है बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है।
आधुनिक चुनौतियों के सामने कठिन परिस्थितियों में विगत 5 साल में आसूचना ब्यूरो ने देश को सुरक्षित रखा है। खुफिया तंत्र यानी आईबी के बजट में इस बार मामूली सी बढ़ोतरी की गई है। जहां 2023-24 के दौरान आईबी के लिए 3,268.94 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे, वहीं गत वर्ष गुप्तचर ब्यूरो का बजट 3,823.83 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इस बार आईबी का बजट 3893.35 करोड़ रुपये रखा गया है। बजट में अलॉट हुई 3,823.83 करोड़ रुपये की राशि से सर्विलांस के नए उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा ब्यूरो में मौजूद तकनीकी स्टाफ की संख्या में इजाफा किया जाएगा। भारत चीन बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी के बजट में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह से भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के बजट में भी इजाफा हुआ है। केंद्रीय बजट में एसएसबी और सीआईएसएफ के बजट में भी वृद्धि देखने को मिली है।
2023-24 का बजट ...
एसपीजी को 446.82 करोड़ रुपये मिले थे।
आईबी के लिए 3,268.94 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए
सीआरपीएफ के लिए 31,389.04 रुपये मंजूर
बीएसएफ के लिए 25,038.68 करोड़ रुपये स्वीकृत
सीआईएसएफ को 12,929.85 करोड़ रुपये मिले
आईटीबीपी को 8,203.68 करोड़ रुपये मिले
एसएसबी को 8,435.68 करोड़ रुपये अलॉट हुए
असम राइफल्स के लिए 7,276.29 करोड़ रुपये अलॉट
2024-25 का बजट ...
एसपीजी के लिए 506.32 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।
गुप्तचर ब्यूरो का बजट 3,823.83 करोड़ रुपये तय किया गया।
सीआरपीएफ को 31,543.20 करोड़ रुपये मिले थे।
बीएसएफ के लिए 25,472.44 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे।
सीआईएसएफ को 14,331.89 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
आईटीबीपी के लिए 8,634.21 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे।
एसएसबी को 8,881.81 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
असम राइफल्स को 7,428.33 करोड़ रुपये का बजट मिला था।
2025-26 का बजट ...
सीआरपीएफ को 35,147.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
सीमा सुरक्षा बल को 28231.27 करोड़ रुपये मिले हैं।
सीआईएसएफ के लिए 16084.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
आईटीबीपी को 10370.08 करोड़ रुपये अलॉट हुए हैं।
असम राइफल को 8274.29 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
एसएसबी के लिए 10237.28 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
एसपीजी के लिए 489 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
आईबी का बजट 3893.35 करोड़ रुपये रहेगा।