पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

By Election Result 2022 Live: लोकसभा में भाजपा को फायदा, त्रिपुरा में बची सीएम की कुर्सी; जानें कहां से कौन जीता-कौन हारा

Sun, 26 Jun 2022 06:11 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 06:11 PM IST
खास बातें

By Election Result 2022 Live Updates In Hindi: तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने करीब 42 हजार सीटों से जीत दर्ज की है तो वहीं आजमगढ़ में भी भाजपा की जीत लगभग तय है। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को शिकस्त दी है। वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो त्रिपुरा की चार सीटों में से तीन भाजपा तो एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने परचम लहराया है। दिल्ली की राजिंदर नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
By Election Result 2022 Live Updates 3 Lok Sabha and 7 Vidhan Sabha Seat Vote Counting News in Hindi
मानिक साहा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:11 PM, 26-Jun-2022
त्रिपुरा के लोगों को भी कहा धन्यवाद
PM मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों को हमारे विकास का एजेंडा में विश्वास जताने और CM माणिक साहा सहित हमारे उम्मीदवारों को उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करती रहेगी। मैं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।
06:05 PM, 26-Jun-2022
पीएम मोदी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में भाजपा को चुनने के लिए आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
02:48 PM, 26-Jun-2022

त्रिपुरा: सीएम मानिक साहा ने बचाई अपनी कुर्सी

त्रिपुरा की टाउन बारदोवली सीट पर भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंंत्री मानिक साहा ने 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। साहा को 17,181 वोट मिले हैं। साहा की जीत के साथ ही उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी बच गई है। दरअसल, साहा अभी तक विधानसभा के सदस्य नहीं थे। ऐसे में सीएम पद पर बने रहने के लिए उनके लिए चुनाव जीतना जरूरी था। 
02:11 PM, 26-Jun-2022

मांडर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा  उपचुनाव की मतगणना जारी है। सातवें चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 4,957 मतों की बढ़त हासिल हो गई है।
02:03 PM, 26-Jun-2022

निर्णायक बढ़त की ओर भाजपा प्रत्याशी निरहुआ

भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 220041 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को  209187 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 181175 वोट मिले। निरहुआ 10854 वोटों से निर्णायक बढ़त की ओर हैं।
01:46 PM, 26-Jun-2022

राजिंदर नगर सीट पर आप का कब्जा

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 26-Jun-2022

मान की जीत तय

संगरूर को कुछ ही देर में नया एमपी मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली आम आदमी पार्टी अपनी जमीन खोती दिख रही है। अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान सबसे आगे चल रहे हैं।  उनकी जीत लगभग तय है।
01:13 PM, 26-Jun-2022

निरहुआ 848 वोटों से आगे

 आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 848 वोटों से आगे हैं। 
12:43 PM, 26-Jun-2022

रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी आगे

रामपुर में भी लगातार बढ़त बनाए हुए सपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। अब भाजपा के घनश्याम लोधी आगे हो गए हैं। आजमगढ़ में भाजपा के निरहुआ ने लगातार बढ़त बना रखी है। 
 
12:21 PM, 26-Jun-2022

आंध्र प्रदेश: आत्मकूर में वाईएसआर कांग्रेस की जीत 

आंध्र प्रदेश की आत्मकूर सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां प्रत्याशी एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के जी भरत कुमार को हराया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed