पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By Election Result tripura Analysis BJP popularity is increasing among Muslims hold on tribals

By Election Result: मुसलमानों में बढ़ रही भाजपा की लोकप्रियता, आदिवासियों पर पकड़ बरकरार; त्रिपुरा से संकेत

Fri, 08 Sep 2023 04:17 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
त्रिपुरा उन चंद राज्यों में शामिल है जहां पर वामपंथी दलों की जड़ें आज भी बहुत मजबूत हैं। वे यहां लंबे समय तक सत्ता में या सत्ता के भागीदार रहे हैं। गैर वामदलों के शासन में रहने पर वे यहां प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल रहे हैं।
loader
By Election Result tripura Analysis BJP popularity is increasing among Muslims hold on tribals
उपचुनाव के नतीजे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। दोनों ही सीटों (बोक्सा नगर और धनपुर) पर भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है। बोक्सा नगर सीट पर भाजपा ने 20 साल से वामपंथी दल सीपीआईएम की पकड़ कमजोर करते हुए जीत हासिल की है। धनपुर विधानसभा आदिवासी बहुल मानी जाती है। इस सीट पर भी भाजपा की जीत को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। मणिपुर की घटनाओं के बाद नार्थ ईस्ट में पार्टी की स्थिति पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन त्रिपुरा के इन दोनों नतीजों ने इन अनुमानों को गलत साबित किया है। 



खास बात यह है कि बोक्सा नगर की सीट मुस्लिम बहुल है और वही यहां चुनावी समीकरण बदलने में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। मतदाताओं के इस समीकरण को ध्यान रखते हुए ज्यादातर पार्टियां भी यहां मुस्लिम प्रत्याशियों पर ही दांव लगाती हैं। भाजपा ने भी यहां मुस्लिम प्रत्याशी पर ही दांव लगाया था। यहां सीपीएम का दबदबा रहा है, लेकिन इस चुनावी परिस्थिति में बोक्सा नगर सीट पर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी तफज्जुल हुसैन की जीत अहम मानी जा रही है।


वामपंथी गढ़ को तोड़ना भाजपा की बड़ी सफलता
त्रिपुरा उन चंद राज्यों में शामिल है जहां पर वामपंथी दलों की जड़ें आज भी बहुत मजबूत हैं। वे यहां लंबे समय तक सत्ता में या सत्ता के भागीदार रहे हैं। गैर वामदलों के शासन में रहने पर वे यहां प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल रहे हैं। बोक्सा नगर सीट पर सीपीएम 2003 से ही काबिज रही है। ऐसे में इस सीट पर 20 साल बाद भाजपा का परचम लहराना महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।  



धनपुर भी वामपंथी गढ़, भाजपा ने बचाई सीट
धनपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के बिंदु देबनाथ को जीत मिली है। भाजपा ने इस सीट पर भी सीपीएम के कौशिक चंद को हराया है। यह सीट भी 1972 से 2018 तक सीपीएम के कब्जे में रही है। पिछले चुनाव में भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने इस सीट पर भाजपा की जीत का खाता खोला था। इस प्रकार भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। 

भाजपा ने कहा- त्रिपुरा की जीते विकासवादी सोच का नतीजा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि देश में कुछ लोगों का ऐसा विशेष समूह है जो लगातार भाजपा के विरुद्ध अभियान चलाते रहते हैं। लेकिन त्रिपुरा उप चुनाव परिणामों ने यह बता दिया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदिवासियों और मुसलमानों के बीच लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीट बोक्सा नगर और आदिवासी बहुल सीट धनपुर पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत उन लोगों को जनता का जवाब है और यह केंद्र सरकार के विकासवादी और सबको साथ लेकर चलने वाली सोच की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed