{"_id":"5cb41d5ebdec2275a46a1ab2","slug":"cancer-of-manohar-parrikar-was-a-punishment-from-god-says-goa-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: पादरी ने कहा परिकर का कैंसर 'भगवान का क्रोध था', भाजपा ने जांच की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: पादरी ने कहा परिकर का कैंसर 'भगवान का क्रोध था', भाजपा ने जांच की मांग की
Mon, 15 Apr 2019 11:34 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर परिकर
- फोटो : PTI
गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने चुनाव आयोग से एक कैथोलिक पादरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पादरी ने कथित तौर पर कहा है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का कैंसर भगवान की दी हुई सजा थी, क्योंकि उन्होंने (परिकर) तटीय राज्य के एक कस्बे में कोयला प्रदूषण की शिकायतों को नजरअंदाज किया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बता दें करीब एक साल तक कैंसर से लड़ने के बाद 14 मार्च, 2019 को परिकर का निधन हो गया। परिकर को बीते साल फरवरी में अग्नाशय का कैंसर हो गया था। वह भारत और अमेरिका के अस्पतालों में कई बार भर्ती भी हुए थे।
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक बिना तारीख की रिकॉर्डिंग शेयर की गई है। जिसमें फादर कॉन्सिकाओ दा सिल्वा को कहते सुना जा सकता है, "जो भगवान को अपने कामों से क्रोधित करता है, भगवान उसे हमेशा सजा देते हैं।"
पादरी ने वास्को डि गामा शहर में कोयले की राख के विरोध में बीते दो सालों से चल रहे कथित विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोयले का काम जारी रखने का फैसला परिकर की पीड़ा का कारण था।
रिकॉर्डिंग में दा सिल्वा बोलते हैं, "लोगों ने विरोध किया, बैठकें हुईं, लेकिन परिकर ने ध्यान नहीं दिया। उनकी जेबें भरीं। फिर भगवान ने उन्हें कैंसर दे दिया। दर्द में उनका निधन हो गया। अग्नाशय का कैंसर सबसे बुरा कैंसर है। उन्होंने बहुत से लोगों को परेशान किया था।"
चुनाव आयोग से शिकायत में भाजपा के पणजी ब्लॉक के जनरल सेक्रेटरी विष्णु नाइक ने कहा है, "दा सिल्वा ने एक विशेष राजनीतिक दल और एक विशिष्ट धर्म के खिलाफ डर और नफरत का वातावरण उत्पन्न किया है। इस मामले में व्यापक जांच और नफरत फैलाने और धार्मिक सद्भाव को अस्थिर करने के लिए पादरी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।"
मुख्य पादरी फादर जओक्विम लोइओला पेरेइरा के सेक्रेटकी ने कहा कि मुख्य पादरी के ऑफिस को इस मुद्दे के बारे में पता है। इस मामले पर मुख्य पादरी फादर जओक्विम लोइओला पेरेइरा का कहना है, "मुझे वीडियो के बारे में पता है और इस बारे में बिशप के हाउस को जानकारी दे दी गई है। हमने मामले को आगे बढ़ा दिया है।"