पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests IPS officer Deepak Gahlawat in Bribery case

तीन करोड़ की रिश्वत ने पहुंचाया जेल: IPS अफसर को CBI ने किया गिरफ्तार, किसे बचाने के लिए ली थी रकम?

Wed, 01 Jul 2026 01:42 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 01 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

नकली दवा रैकेट की जांच से जुड़े तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक कारोबारी को CBI जांच में राहत दिलाने का भरोसा दिया था।

विज्ञापन
CBI arrests IPS officer Deepak Gahlawat in Bribery case
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 3 करोड़ रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह मामला नकली दवा बनाने वाले रैकेट की जांच से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


किस लिए ली थी रकम?
अधिकारियों के मुताबिक, कथित घटना के समय दीपक गहलावत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले अपने कथित प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एजेंसी के अधिकारियों पर दबाव बनाने और पुडुचेरी के एक कारोबारी को CBI की जांच में मनचाहा परिणाम दिलाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन


कैसे खुला मामला?
यह मामला जून में CBI द्वारा चलाए गए एक ट्रैप ऑपरेशन से सामने आया था। इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और कथित बिचौलिये राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ketan Murder Case: लोहागढ़ फोर्ट में फिर दोहराया गया केतन की मौत का मंजर; 300 फीट खाई में क्यों फेंकी गई डमी

तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

CBI ने इस मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, कथित बिचौलिये राजकुमार और पुडुचेरी के कारोबारी एन. राजा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। एजेंसी अब पूरे रिश्वत नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed