सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI begins investigation in Maharashtra Bitcoin scam case, FIR registered against 2 accused

Bitcoin Scam: महाराष्ट्र बिटकॉइन घोटाला मामले में सीबीआई की जांच शुरू, दो मुख्य आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र बिटकॉइन घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। शुरूआती जांच में सीबीआई ने मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज और अजय भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें अमित की पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है जबकि अजय अब भी फरार है।

CBI begins investigation in Maharashtra Bitcoin scam case, FIR registered against 2 accused
महाराष्ट्र बिटकॉइन घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीबीआई ने बुधवार को महाराष्ट्र में 6,600 करोड़ रुपये के कथित 'बिटकॉइन घोटाले' की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घाटाले में शामिल मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में एक अन्य आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार यह जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई। एफआईआर में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज और अजय भारद्वाज का नाम है। अमित की पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है, जबकि अजय अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपी गौरव मेहता को किया तलब
इस मामले में सीबीआई ने मामले में आरोपी गौरव मेहता को भी तलब किया और उसे जल्द से जल्द जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है।  बता दें कि पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि भारद्वाज बंधुओं ने निवेशकों को धोखा दिया और इसके आधार पर दिल्ली, पुणे और कुछ अन्य जगहों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद सीबीआई की जांच शुरू हुई। 

सुधांशु त्रिवेदी ने दिखाई थी वीडियो क्लिप
यह जांच एक दिन बाद शुरू हुई जब भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप दिखाई, जिसमें एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले पर आरोप लगाया गया कि वे एक पूर्व पुलिस कमिश्नर और एक डीलर के साथ मिलकर चुनाव परिणामों को महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के पक्ष में करने के लिए अवैध लेन-देन कर रहे थे। हंलाकि सुले ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और भाजपा पर "सस्ती राजनीति" करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed