{"_id":"62fbb013cea2fe0dc456507c","slug":"cbi-charge-sheets-4-including-tainted-banda-je-in-a-fresh-child-sexual-abuse-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई ने लोको पायलट समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की, तीन नाबालिगों के साथ यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई ने लोको पायलट समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की, तीन नाबालिगों के साथ यौन शोषण का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Aug 2022 08:43 PM IST
सार
सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि सहायक लोको पायलट अजीत कुमार, कथित मास्टरमाइंड अजय कुमार गुप्ता, उसका साथी अवनीश कुमार सिंह और सिंचाई विभाग में पूर्व जूनियर इंजीनियर राम भावन बाल यौन शोषण सामग्री को वॉट्सऐप और टेलीग्राम से प्रसारित कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 12
सीबीआई ने चार आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सीबीआई ने राउरकेला में तैनात रेलवे लोको पायलट समेत चार लोगों के खिलाफ 9 से 12 साल की तीन बच्चियों के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos
वॉट्सऐप और टेलीग्राम से प्रसारित रहे थे यौन शोषण सामग्री
2 of 12
Whatsapp Update
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि सहायक लोको पायलट अजीत कुमार, कथित मास्टरमाइंड अजय कुमार गुप्ता, उसका साथी अवनीश कुमार सिंह (दोनों चंदौली से) और सिंचाई विभाग में पूर्व जूनियर इंजीनियर राम भावन बाल यौन शोषण सामग्री को वॉट्सऐप और टेलीग्राम से प्रसारित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2020 में बांदा से गिरफ्तार किया गया था राम भावन
3 of 12
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
भावन को नवंबर 2020 में बांदा में पचास से अधिक बच्चों का कथित रूप से शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह सोशल मीडिया और मैसेजिंग समूहों पर बच्चों के साथ अपने कृत्यों के स्पष्ट वीडियो और चित्र प्रसारित कर रहा था।
सीबीआई को इंटरपोल से मिली थी मॉड्यूल की सूचना
4 of 12
इंटरपोल
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीबीआई को इंटरपोल से सिंगापुर से अजय कुमार गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे एक मॉड्यूल के बारे में सूचना मिली थी जिसमें पता चला था कि अजीत कुमार और राम भावन सीएसएएम सामग्री के प्रसार में सक्रिय भागीदार हैं।
विज्ञापन
बेचने के लिए रिकॉर्ड करते थे आपराधिक कृत्य
5 of 12
mobile
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गुप्ता, कुमार और सिंह ने 2019-22 के दौरान चंदौली में 9-12 आयु वर्ग के तीन बच्चों का कथित रूप से यौन शोषण किया। उन्होंने इंटरनेट और मैसेजिंग ऐप पर सामग्री को बेचने के लिए अपने कृत्यों को रिकॉर्ड किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X