फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi-files-chargesheet-in-chandranath-rath-murder-case-11-accused-bjp-workers

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 11 आरोपी नामजद

Fri, 07 Aug 2026 03:12 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 07 Aug 2026 03:12 AM IST
सार

एजेंसी ने हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया था। दोनों पर उत्तर प्रदेश के शूटरों को हत्या की सुपारी देने और इसके लिए रकम उपलब्ध कराने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार, जांच में एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
cbi-files-chargesheet-in-chandranath-rath-murder-case-11-accused-bjp-workers
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया था। दोनों रथ के कार्यालय में काम करते थे। एजेंसी का आरोप है कि इन्होंने उत्तर प्रदेश के शूटरों को रथ की हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में राज्य के एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक पदाधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि सागर वर्ष 2020 तक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल के एक विधायक के यहां कार्यरत था। बाद में उसने भाजपा का रुख कर लिया।
विज्ञापन


क्यों बदलती रही वारदात की तारीख?
जांच एजेंसी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी। हालांकि, अलग-अलग कारणों से वारदात की तारीख लगातार बदलती रही। सीबीआई का आरोप है कि सागर ने ही हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को सुपारी और पैसे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने अब तक किन लोगों को किया गिरफ्तार?
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद हुई थी। अब तक सीबीआई छह शूटरों मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।


इसके अलावा सुपारी दिलाने के आरोपी बिचौलियों विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है। राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस से अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed