सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Subramani met Defense Minister Rajnath Singh, discussed the country's defense challenges

CDS General: सीडीएस सुब्रमणि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, देश की रक्षा चुनौतियों पर की चर्चा

एएनआई, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सीडीएस सुबमणि मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा चुनौतियों पर चर्चा की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने पत्नी संग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

CDS Subramani met Defense Minister Rajnath Singh, discussed the country's defense challenges
सीडीएस सुब्रमणि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात 'कर्तव्य भवन' में हुई। 



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी की थी मुलाकात
रक्षा मंत्री कार्यालय (आरएमओ) की एक पोस्ट में बताया गया है, ‘नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने 'कर्तव्य भवन' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।’ इससे पहले, सोमवार को सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  CBI: उत्तराखंड एलयूसी चिट फंड घोटाले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 800 करोड़ रुपये का है मामला

विज्ञापन
Trending Videos

इस पद के लिए राष्ट्र का आभार
राष्ट्रीय राजधानी में साउथ ब्लॉक के लॉन में सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा 'मुझे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार ग्रहण करने का सौभाग्य मिला है। सशस्त्र बलों पर देश ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम राष्ट्र के आभारी हैं। हम, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा मंत्रालय, रणनीतिक संस्थान और सभी हितधारक, भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण के तहत एकजुट हैं। हम अपने प्रधानमंत्री के विजन 'जय' संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म विवाद: दुर्गा स्टालिन पहुंचीं मंदिर, पति-बेटे के लिए कराई विशेष पूजा; BJP ने उदयनिधि पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, 'सशस्त्र बलों का रूपांतरण और संगठनात्मक सुधार, जिससे संयुक्तता, तालमेल और एकीकरण को बढ़ावा मिले, हमारा प्राथमिक लक्ष्य होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ है। हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियारों के विकास, शामिल करने और एकीकरण में तेजी लाएंगे।'

सरकार ने 9 मई को जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार, सेना के उप प्रमुख और केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया उन्हें 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed