सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Chennai police encounter Thoppai Ganesh killed Puzhal robbery case Madhavaram rountana encounter crime news

Chennai Police Encounter: चेन्नई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुझल डकैती कांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 16 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

चेन्नई पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश थोप्पई गणेश को मार गिराया। वह पुझल में हुई 25 लाख की डकैती का मुख्य आरोपी था। सोमवार सुबह गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उस पर हत्या और लूट के 14 मामले दर्ज थे।

Chennai police encounter Thoppai Ganesh killed Puzhal robbery case Madhavaram rountana encounter crime news
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चेन्नई के माधवराम राउंडटाना के पास सोमवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश थोप्पई गणेश एनकाउंटर किया। यह बदमाश पुझल इलाके में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में मुख्य आरोपी था। मामले जब पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वहां से भागने लगा। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5:40 बजे पुझल के महावीर गार्डन स्थित विजयकुमार के घर में डकैती हुई थी। छह नकाबपोश बदमाश रसोई के पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुसे थे। बदमाशों ने घरवालों को चाकू दिखाकर डराया और वहां से 25 लाख रुपये नकद, सोने के 15 आभूषण और हीरे की बालियां लूट लीं। लूट के बाद सभी बदमाश कार से फरार हो गए थे। इस घटना में वसंत नाम की महिला को मामूली चोट भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट, जानिए क्या अपडेट

इसके बाद मामले में पुझल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई। सीसीटीवी फुटेज और उंगलियों के निशान की मदद से पुलिस ने थोप्पई गणेश की पहचान की। इस मामले में पुलिस ने दो वकीलों समेत कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गणेश माधवराम राउंडटाना के पास छिपा है। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने अधिकारियों पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गणेश को गोली लग गई। उसे तुरंत स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थोप्पई गणेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या और लूट के 14 मामले दर्ज थे। करीब एक साल पहले भी उसे गिरफ्तार किया गया था, तब उसके साथी अरिवाझगन को पुलिस ने गोली मारी थी। जमानत पर बाहर आने के बाद गणेश फरार हो गया था और फिर से वारदातों को अंजाम देने लगा था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed