CJP: केंद्रीय मंत्री ने अभिजीत दीपके को NDA में आने का दिया न्योता, कहा- अंबेडकर का सपना करें पूरा
केंद्रीय मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि दीपके अंबेडकरवादी और युवा हैं। हालांकि, दीपके ने अभी प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि सीजेपी संयोजक को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए।
क्या दीपके ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी?
दीपके ने अभी तक मंत्री के प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है। सीजेपी नेता ने पहले भी चुनावी राजनीति में आने से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि लोगों का राजनीति और चुनाव प्रणाली से भरोसा उठ गया है।
रामदास अठावले ने क्या कहा?
सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का सपना पूरा करने और साथ ही समाज व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनकी पार्टी RPI (A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए।
दीपके को लेकर क्या कहा?
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके एक अंबेडकरवादी हैं। वह सक्रिय और युवा हैं। उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए।' इसके साथ ही दीपके को राजनीति में शामिल होने का न्योता देते हुए अठावले ने कहा कि सरकार का मानना है कि गलत काम करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
इस महीने की शुरुआत में, दीपके ने कहा था कि लोगों का राजनीति और चुनाव प्रणाली से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि देश को किसी और राजनीतिक पार्टी के बजाय एक जन-आंदोलन की जरूरत है।
सीजेपी का 'स्कूल ठीक करो' अभियान
बता दें कि सीजेपी नेता ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने पैतृक गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण गरीब छात्र परेशान हो रहे हैं और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा तय करने की मांग की।