सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Gambit Ahead of Bengal Elections Announces Hike in Honorarium for State Priests and Muezzins

बंगाल चुनाव से पहले CM ममता का बड़ा दांव: पुजारी-मुअज्जिनों की मानदेय राशि बढ़ाने का एलान, अब कितना मिलेगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़े एलान किए। उन्होंने पुजारी और मुअज्जिनों की मासिक मानदेय राशि 500 रुपये बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की और नए आवेदन भी मंजूर किए। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों, शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ के बकाया डीए मार्च 2026 से देने का भी एलान किया। 

CM Mamata Gambit Ahead of Bengal Elections Announces Hike in Honorarium for State Priests and Muezzins
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट बढ़ गई है। राजनीतिक दल अपने-अपने चुनावी रण की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में जारी रैलियों और रणनीति बैठकों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत उन्होंने राज्य के पुजारी और मुअज्जिनों की मासिक मानदेय राशि 500 रुपये बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है। 

Trending Videos

अपने पोस्ट में सीएम ने कहा कि ये लोग हमारी समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें यह सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, जिन्होंने नए आवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किए थे, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हर समुदाय और परंपरा का सम्मान करती है और यह सुनिश्चित करती है कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक को पूरा सहयोग और मान्यता मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
ये भी पढ़ें:- ECI: बंगाल में आठ, असम में तीन चरण में हुई थी वोटिंग, जानें चुनावी राज्यों में 2021 में क्या थी मतदान की तारीख


कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर भी बड़ा एलान
इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल के कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर भी बड़ा एलान किया। एक अलग पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ-साथ राज्य के शैक्षिक संस्थानों के लाखों शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ, तथा पंचायत, नगरपालिका और अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों/पेंशनरों के लिए अपना वादा पूरा कर दिया है।
 

ये भी पढ़ें:- चुनावी राज्यों में 2021 के नतीजे: असम-बंगाल से तमिलनाडु तक किसे मिली थी कितनी सीटें, किसने कैसे बनाई सरकार?

इसी साल मिलेगा बकाया डीए
सीएम ने कहा कि अब ये सभी लोग वेतन और भत्तों का पुनरीक्षण नियम (ROPA 2009) के डीए बकाया की राशि मार्च 2026 से प्राप्त करना शुरू कर देंगे। इसे लागू करने की पूरी प्रक्रिया और नियम सरकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए गए हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि यह कदम कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सभी को समय पर आर्थिक लाभ सुनिश्चित करना है।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed