फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Suvendu says flowers will be showered on Kanwariyas from helicopter; special arrangements during Sawan

बंगाल: CM शुभेंदु बोले- कांवड़ियों पर होगी हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, श्रावण में मंदिरों में भी विशेष व्यवस्था

Mon, 13 Jul 2026 09:45 PM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Pavan Updated Mon, 13 Jul 2026 09:45 PM IST
सार

बंगाल सरकार ने श्रावण महीने में तारकेश्वर जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। श्रावण के हर सोमवार को मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। तारकेश्वर मंदिर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये और अगले दो वर्षों में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Suvendu says flowers will be showered on Kanwariyas from helicopter; special arrangements during Sawan
शुभेंदु अधिकारी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने श्रावण महीने में तारकेश्वर जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर श्रावण के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं पर सरकारी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही तारकेश्वर मंदिर और आसपास के धार्मिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तमिलनाडु हॉर्स ट्रेडिंग विवाद: DMK ने राज्यपाल को सौंपे नए सबूत, क्या बढ़ने वाली हैं सीएम विजय की मुश्किलें??
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुगली जिले के तारकेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए शेओड़ाफुली से तारकेश्वर तक के मार्ग पर हर पांच किलोमीटर पर सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वह स्वयं इस वर्ष श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। राज्य सरकार तारकेश्वर तीर्थ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 'तीर्थ क्षेत्र सर्किट' योजना की भी घोषणा की। इसके तहत राज्य सरकार अगले दो वर्षों में विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुर्शिदाबाद स्थित कीरीटेश्वरी मंदिर समेत कई प्राचीन मंदिरों को विरासत संरक्षण योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने 60 रथयात्रा समितियों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- 'घर दूर, सड़क पर गुजरता दिन': ट्रैफिक से तंग मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी, बोले- दफ्तर के पास चाहिए बंगला

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह राशि पुराने रथों के रखरखाव और मरम्मत में उपयोगी साबित होगी। तारकेश्वर के अलावा जलपाईगुड़ी स्थित जालपेश मंदिर और भूटान सीमा के निकट जयंती क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रावण महीने के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पुलिस सहायता शिविर, चिकित्सा शिविर और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार ने कहा है कि श्रद्धालुओं को ओआरएस, चिकित्सा सहायता और विश्राम की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed