सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'CM till 2029' assertion by Fadnavis an indirect message to Shinde, claims Opposition

Politics: 'फडणवीस का 2029 तक सीएम वाला बयान, एकनाथ शिंदे के लिए संदेश', विपक्ष ने शिवसेना प्रमुख पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 23 Oct 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के 2029 तक मुख्यमंत्री वाले बयान पर विपक्ष ने तंज कसा है। विपक्ष का कहना है कि यह बयान उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश है। दरअसल, फडणवीस ने कहा कि दिल्ली अभी दूर है और वह महाराष्ट्र में ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

'CM till 2029' assertion by Fadnavis an indirect message to Shinde, claims Opposition
सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह 2029 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। विपक्ष का कहना है कि यह बयान उनके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए एक अप्रत्यक्ष संदेश है। बता दें कि, सीएम फडणवीस से जब उनके राष्ट्रीय राजनीति में रोल के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि दिल्ली अभी बहुत दूर है और वह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।
Trending Videos


'सीएम बनने की इच्छा रखने वालों के लिए संदेश'
इस पर राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, 'यह एक अप्रत्यक्ष संदेश है उन लोगों के लिए जो मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। सीएम फडणवीस सीधे एकनाथ शिंदे से बात नहीं कर सकते, इसलिए यह संकेत देने का तरीका है। साथ ही यह उनके पार्टी में करीब से हालात देखने वालों के लिए भी संदेश है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EC: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए SIR को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश, मतदाता सूची में सटीकता पर जोर

महायुति में ऐसे तय हुआ सीएम-डिप्टी सीएम का पद
राज्य की महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। 2022 में शिवसेना से अलग होने के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने थे और इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के पद पर थे। वहीं 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 132 सीटें जीतकर फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया, जबकि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बने।

फडणवीस ने केंद्रीय नेतृत्व को दिया संदेश- कांग्रेस
अपने बयान में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह भी साफ किया कि वर्तमान सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई नए साथी नहीं जुड़ेंगे और पुराने गठबंधन में बदलाव नहीं होगा। सचिन सावंत ने कहा कि फडणवीस का यह बयान केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के लिए भी संदेश है कि वह अपने पद से नहीं हटना चाहते। उन्होंने कहा, 'राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में जैसे मुख्यमंत्री बदले गए, वैसा महाराष्ट्र में नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें - Next CJI: जस्टिस सूर्यकांत हो सकते हैं अगले CJI, जानें कब से कब तक रहेगा कार्यकाल, नियुक्ति प्रक्रिया हुई शुरू

शिवसेना यूबीटी और एनसीपी-एसपी ने भी साधा निशाना
वहीं इस मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि फडणवीस ने शिंदे का सपना तोड़ दिया है। एनसीपी शरद गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्तो ने कहा कि यह बयान एकनाथ शिंदे और अजित पवार जैसे मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नेताओं के लिए 'सपनों को तोड़ने वाला' संदेश है। उन्होंने कहा, 'अब उनके प्रयास व्यर्थ हैं। भाजपा ने उनका उपयोग केवल अपने फायदे के लिए किया और अब वे दोनों अप्रासंगिक हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed