सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Attacks Mamata Banerjee in Hooghly Rally, Accuses TMC of Appeasement Politics in Bengal

बंगाल में गरजे CM योगी: 'दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी', ममता पर तुष्टीकरण का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Mon, 27 Apr 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदू त्योहारों पर प्रतिबंध और तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है।

CM Yogi Attacks Mamata Banerjee in Hooghly Rally, Accuses TMC of Appeasement Politics in Bengal
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल और गर्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। सीएम योगी ने कहा कि बंगाल अब बदलाव चाहता है और टीएमसी की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है।

Trending Videos


हिंदू त्योहारों पर रोक और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा 'बंगाल की डेमोक्रेसी को बदला जा रहा है। यहां जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है, मां दुर्गा पूजा और मां दुर्गा पूजा विसर्जन की मूर्ति विसर्जन के शोभा यात्रा को प्रतिबंधित किया जाता है। लेकिन ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तारी की दावत कराती हैं। कोई भी हिंदू पर्व-त्योहार होने पर कर्फ्यू रहता है, सरेआम हत्या होती है, लव और लैंड जिहाद की घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन है।' सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी में घबराहट है और अब जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणामों के बाद बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने मतदाताओं से अपील की कि वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अराजकता और कुप्रशासन से मुक्त होकर राज्य को उसकी पुरानी पहचान और गौरव वापस दिलाने का अवसर समझें। उत्तर 24 परगना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता बदलाव का फैसला ले और बंगाल को फिर से प्रगति के रास्ते पर ले जाए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी जैसे दलों ने इस परियोजना में अड़चनें डालने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य अब दंगों, कर्फ्यू और माफिया के प्रभाव से मुक्त हो चुका है। उनके अनुसार आज उत्तर प्रदेश में न तो गुंडागर्दी है, न माफिया का दबदबा, और न ही दंगे या कर्फ्यू की स्थिति।

उन्होंने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में अराजकता, दंगे और माफिया का बोलबाला था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और व्यापारियों को सुरक्षा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed