सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Violence erupts during voting, BJP candidate's vehicle attacked; TMC and ISF supporters also clash

Bengal Polls: मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा, भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला; TMC और ISF समर्थक भी भिड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान जारी है। इसी बीच कई जगहों से हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। इसके साथ ही भाजपा उम्मीदवार के गाड़ी पर भी हमला हुआ है। वहीं, 
टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच झड़प हुई है। जाने इस मामले पर आईएसएफ प्रमुख ने क्या कहा? 

Violence erupts during voting, BJP candidate's vehicle attacked; TMC and ISF supporters also clash
पश्चिम बंगाल मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नादिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई जगह हिंसक झड़पें हुई हैं। दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, तो पानीहाटी में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की जानकारी है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने कर्तव्य की याद दिलाई, कहा- लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार पर हमला 
जानकारी के अनुसार, बसंती में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी। यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर बूथ का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए, तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों में झड़प
वहीं, हुगली जिले के रामचंद्रपुर बूथ नंबर 147 में टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दरअसल, फर्जी मतदान एजेंटों की नियुक्ति के आरोपों को लेकर तनाव बढ़ने पर हुई। इसके साथ ही प्रांगंज, भांगर के बूथ नंबर 233 और 234 पर तनाव बढ़ने के साथ ही टीएमसी समर्थकों और आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दीकी के बीच झड़प हो गई। 

आईएसएफ प्रमुख ने क्या कहा? 
आईएसएफ प्रमुख नौशाद सिद्दीकी ने कहा, 'टीएमसी कार्यकर्ता मतदान केंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने वहां मौजूद केंद्रीय बल कर्मियों से इस मामले को देखने का अनुरोध किया। जब मैं अपनी कार में बैठ रहा था, तब टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुझे गाली दी। उन्हें तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने मुझ पर हमला नहीं किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। टीएमसी पूरी तरह से घबराई हुई है।  लोग 2023 के पंचायत चुनावों में, 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं कर सके।  अब जब लोग आखिरकार मतदान कर रहे हैं, तो वे टीएमसी के खिलाफ और हमारे पक्ष में वोट देंगे।'

इलाके में तनाव बढ़ा
इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। आरोप है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने या बचाव कार्य में मदद करने के लिए कोई दखल नहीं दिया। इस घटना के कारण इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- 'विकास के नाम पर विनाश': ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल बोले- आदिवासी विरासत के खिलाफ यह सबसे बड़ा घोटाला

वोटर लिस्ट फाड़ने पर विवाद
हुगली-चुचुड़ा में सड़क किनारे लगे तृणमूल के कई चुनावी बैनरों को हटाने पर बवाल हुआ। वहीं, बूथ नंबर 27, 28 और 29 पर वोटर लिस्ट फाड़ने को लेकर विवाद हो गया। कथित तौर पर केंद्रीय बलों के कुछ जवानों को तृणमूल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वहां से भगाने की कोशिश की।  इसके अलावा, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ 145 पर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। वोटिंग के दौरान यह झगड़ा काफी देर चला, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed