सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Complaint filed against woman who confronted BJP minister over traffic jam during Mumbai rally

मुंबई में भाजपा की रैली में बवाल: जाम से नाराज महिला ने मंत्री के साथ की बहस, अपशब्द के आरोपों पर शिकायत दर्ज

पीटीआई, मुंबई Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के वर्ली में भाजपा रैली के दौरान ट्रैफिक जाम पर एक महिला ने मंत्री Girish Mahajan से बहस की। महिला ने सड़क जाम पर नाराजगी जताई, जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। रैली महिला आरक्षण बिल के समर्थन में थी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Complaint filed against woman who confronted BJP minister over traffic jam during Mumbai rally
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर मुंबई में भाजपा की रैली के कारण यातायात जाम होने पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को भला-बुरा कहने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि यह शिकायत बुधवार को वर्ली थाने में अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई। यह घटना मंगलवार को वर्ली के पॉश इलाके में भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान हुई। यह रैली लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए आयोजित की गई थी।

Trending Videos


रैली के दौरान मंगलवार को जब महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी एक नाराज महिला ने उनसे बहस करते हुए सड़क जाम करने और यात्रियों को असुविधा पहुंचाने पर कड़ी आपत्ति जताई। महिला कहा, यहां से चले जाइए, आप यातायात जाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'बस अमेरिका की हां का इंतजार': तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल, कहा- ईरान की नींव तक हिला देंगे

महिला पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप

इसके साथ ही उसने यह भी पूछा कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं आयोजित की जा सकती थी। अपनी शिकायत में सदावर्ते ने कहा कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्दों का प्रयोग किया, रैली में बाधा डाली और सार्वजनिक अशांति फैलाई। उन्होंने पत्रकारों से कहा, इस देश में मेहनती पुलिस अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, संविधान और संवैधानिक तंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सदावर्ते ने पुलिस से महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी', दमदम की रैली में टीएमसी पर जमकर बरसे पीएम मोदी

हद तक जायज था गुस्सा- मंत्री
गौरतलब है कि इससे पहले, मंत्री महाजन ने कहा था कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उनकी भाषा अनुचित थी। उन्होंने उसके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया था। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने रैली के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया था। पुलिस ने नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में रैली आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed