फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Completing KYC North-East not easy a Nagaland minister reveals bitter truth faced by those with small eyes

यही स्ट्रगल है: नॉर्थ-ईस्ट में KYC कराना आसान नहीं, नागालैंड के मंत्री ने दिखाया छोटी आंखों वालों का कड़वा सच

Fri, 14 Aug 2026 03:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग ने KYC के दौरान फेशियल रिकग्निशन तकनीक की परेशानी दिखाने वाला वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो के बाद यूजर्स ने तकनीक की सीमाओं और वैकल्पिक बायोमेट्रिक विकल्पों की जरूरत पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Completing KYC  North-East not easy a Nagaland minister reveals  bitter truth faced by those with small eyes
नागालैंड के मंत्री ने शेयर किया वीडियो - फोटो : एक्स (@@AlongImna)

विस्तार

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग के शेयर किए गए एक सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की। जिसके बाद से ऑनलाइन टेक्नोलॉजी की सीमाओं पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में पूर्वोत्तर का एक व्यक्ति केवाईसी प्रोसेस पूरा करने में संघर्ष करता दिख रहा है। क्योंकि फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी लोगों के बीच अंतर करने में बार-बार फेल हो रही है। यह मजाक एक आम स्टीरियोटाइप पर आधारित है कि पूर्वोत्तर के लोग एक जैसे दिखते हैं।  लेकिन मंत्री ने इसे एक अलग अंदाज में पेश किया है, जिसे 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और 10,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है? 
वीडियो को एक साधारण कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, 'संघर्ष असली है' और इसमें गांव वाले उस व्यक्ति का चेहरा पकड़े हुए और उसकी पलकों को खींचते हुए दिख रहे हैं ताकि केवाईसी के लिए उसकी साफ फोटो आ सके। यूजर्स ने तुरंत टेक्नोलॉजी की कमियों की ओर इशारा किया और अधिकारियों से कोई व्यावहारिक समाधान निकालने की अपील की।
विज्ञापन

 

वीडियो पर यूजर ने क्या कहा? 
एक यूजर ने कमेंट किया, 'समस्या टेक्नोलॉजी में है, आपमें नहीं। उन्होंने भारतीयों के लिए सभी संभावित स्थितियों पर विचार नहीं किया।' एक अन्य यूजर ने एक्स के अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट 'ग्रोक' (Grok) को टैग किया और उससे ऐसे आइरिस स्कैनर का सुझाव देने को कहा जो 'एपिकैंथिक फोल्ड' (epicanthic fold) वाले लोगों की बायोमेट्रिक उद्देश्यों के लिए आइरिस स्कैन करने में मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'अगर लोगों को समस्या हो रही है तो हमें वैकल्पिक तरीके बनाने चाहिए। किसी को भी अपनी प्राकृतिक शारीरिक विशेषताओं के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए।' एक अन्य कमेंट में लिखा था, 'उन्हें विकल्प के तौर पर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की भी अनुमति देनी चाहिए।'


सोशल मीडिया पर सक्रिय है नागालैंड के मंत्री
नागालैंड के मंत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से अपने एक्स और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। इससे पहले, उन्होंने इंदौर के 'डांसिंग कॉप' का एक वीडियो शेयर किया था, जो माइकल जैक्सन-स्टाइल के मूव्स के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए लोगों का मनोरंजन करते थे। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी था, जिसमें लोगों को आत्म-अभिव्यक्ति और विकास के लिए अपने खुद के प्लेटफॉर्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed