सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Announces First List of 10 Candidates for West Bengal Assembly Elections

Bengal Election: कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों का एलान किया, शुभंकर सरकार श्रीरामपुर से मैदान में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Wed, 01 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार श्रीरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Congress Announces First List of 10 Candidates for West Bengal Assembly Elections
कांग्रेस पार्टी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 10 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
Trending Videos


इस सूची की सबसे खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को श्रीरामपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है, लेकिन पहली सूची जारी होने के साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस अपनी आगामी सूचियों में किन-किन नामों को जगह देती है और राज्य में चुनावी समीकरण कैसे बदलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 10 उम्मीदवारों को मिला टिकट

क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र संख्या निर्वाचन क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम
1 12 अलीपुरद्वार मृण्मय सरकार
2 29 इस्लामपुर श्रीमती गुड्डी रियाज
3 44 गाजोल (SC) प्रेम चौधरी (संजय सरकार के स्थान पर)
4 55 फरक्का मोहम्मद महताब शेख
5 60 सागरदिघी मनोज चक्रवर्ती
6 71 बेलडांगा मोहम्मद साहारुद्दीन शेख
7 99 बाडुरिया क़ाज़ी अब्दुर रहीम
8 101 अशोकनगर अंशुमान रॉय
9 186 श्रीरामपुर शुभंकर सरकार
10 212 पटाशपुर प्रणब कुमार महापात्र


पहली सूची में 284 उम्मीदवारों का था नाम
इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। शुक्रवार को ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन पर विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के कई नेता शामिल हुए थे।

अन्य वीडियो:-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed