फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress-CWC-meeting-mallikarjun-kharge-targets-modi-govt-on-paper-leak-employment-ram-mandir-donation-theft

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: पेपर लीक से चढ़ावा चोरी तक, खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना

Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने शिक्षा की बढ़ती लागत, शिक्षण संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों के बढ़ते प्रभाव और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का जिक्र किया। खरगे के मुताबिक इन परिस्थितियों ने युवाओं में असंतोष बढ़ाया है।

विज्ञापन
congress-CWC-meeting-mallikarjun-kharge-targets-modi-govt-on-paper-leak-employment-ram-mandir-donation-theft
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार को निशाना पर लिया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने महंगी होती शिक्षा और संस्थानों में आरएसएस के लोगों के कब्जे की बात कही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है और शैक्षणिक संस्थानों पर आरएसएस से जुड़े लोगों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। खरगे ने कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद जब युवा नौकरी की तलाश में निकलते हैं तो उन्हें पेपर लीक और भर्ती परीक्षा घोटालों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी और सरकार पर जमकर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं में गुस्सा पैदा हो गया है, लेकिन सरकार ने उनकी बात कभी नहीं सुनी। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सवालों से बचने की कोशिश की। अब युवाओं की ओर से उठाए गए सवालों के बजाय गैर-मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी मोदी सरकार को घेरा 
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस युवाओं के लिए "शिक्षा से रोजगार रोडमैप" तैयार करे। राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मुद्दे पर खरगे ने कहा कि वित्तीय अनियमितता की जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।


खरगे ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की भाजपा जितनी कोशिश करेगी, जनता का संदेह उतना ही गहरा होता जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोगों से माफी मांगने और उनके सवालों के जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed