सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress in deep freezer, oppn forces want Mamata to lead: TMC mouthpiece

कांग्रेस में भाजपा से लड़ने का जोश नहीं: टीएमसी ने कहा- ममता बनर्जी देश में सबसे लोकप्रिय विपक्षी चेहरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Dec 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

टीएमसी के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में छपे 'कांग्रेस इन डीप फ्रीजर' शीर्षक वाले लेख में कहा गया है, 'कांग्रेस में भाजपा से लड़ने का जोश नहीं है। पार्टी अंदरूनी कलह में इतनी फंस गई है कि उसके पास विपक्ष बनाने के लिए शायद ही समय या ऊर्जा है।'

Congress in deep freezer, oppn forces want Mamata to lead: TMC mouthpiece
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'अब कोई यूपीए नहीं है' वाले बयान के बाद टीएमसी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच टीएमसी के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने कहा है कि कांग्रेस 'डीप फ्रीजर' में चली गई है, विपक्षी ताकतें चाहती हैं ममता नेतृत्व करें। तृणमूल कांग्रेस ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में इस बात को फिर से दोहराया है कि वह भाजपा से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Trending Videos


'जागो बांग्ला' में छपे 'कांग्रेस इन डीप फ्रीजर' शीर्षक वाले लेख में कांग्रेस के खिलाफ प्रशांत किशोर के ताजा ट्वीट का जिक्र किया गया है। यह सिर्फ चुनावी रणनीतिकार ही नहीं बल्कि खुद कांग्रेस नेता भी हैं, जो पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं। लेख में कहा गया है, 'टीएमसी लंबे समय से यह कह रही है कि कांग्रेस में भाजपा से लड़ने का जोश नहीं है। पार्टी अंदरूनी कलह में इतनी फंस गई है कि उसके पास विपक्ष बनाने के लिए शायद ही समय या ऊर्जा है।' इस  लेख में कहा गया है कि यूपीए का अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेख में कहा गया है, 'देश को वर्तमान में एक वैकल्पिक मोर्चे की जरूरत है और विपक्षी दलों ने ममता बनर्जी को वह जिम्मेदारी दी है। वह वर्तमान में देश में सबसे लोकप्रिय विपक्षी चेहरा हैं।' बता दें कि किशोर ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का 'ईश्वरीय अधिकार' नहीं है। खासकर जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 फीसदी से अधिक चुनाव हार गई हो। मालूम हो कि हाल ही में ममता बनर्जी ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान कहा था कि 'अब कोई यूपीए नहीं है'।

बीते दिनों ममता ने मुंबई में सिविल सोसायटी के कुछ सदस्यों से बातचीत में कहा था कि अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आ जाते हैं तो भाजपा को हराना आसान होगा। दीदी ने कहा कि हम कहना चाहते हैं कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग भाजपा से लड़ नहीं रहे हैं। मैं भाजपा को राजनीतिक तौर पर इस देश से बाहर देखना चाहती हूं। ममता ने कहा कि आपको भाजपा के खिलाफ मैदान में रहना होगा और लड़ना होगा वरना वह आपको बाहर फेंक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed