सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader rahul Gandhi turns to 51 delhi congress to observe Sewa Diwas distribute medicine and cooked meal

जन्मदिन विशेष: 51 साल के हुए राहुल गांधी, दिल्ली कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस, बांटेगी मास्क और खाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन है और इस दिन को दिल्ली कांग्रेस सेवा दिवस के तौर पर मनाएगी। आज के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना बाटेंगे।

विज्ञापन
congress leader rahul Gandhi turns to 51 delhi congress to observe Sewa Diwas distribute medicine and cooked meal
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है। शुक्रवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

Trending Videos


दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क, दवाइयां, पका हुआ खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को भी मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का एलान किया था। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों कई तरह की चुनौतियां देख रहे हैं। 

अनिल कुमार ने एक बयान में कहा कि सेवा दिवस का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और ऐसे लोगों को मदद पहुंचानी है। अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस के नेता उन लोगों के पास भी जाएंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया है और ऐसे लोगों की मदद करेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में अबतक 3.50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं तथा दूसरे दलों के भी कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत शुकमामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्दर सिंह ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। बघेल ने कहा, ‘‘नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात। आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोड़ना। लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको राहुल गांधी बनाती है। जननेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल जी एक सच्चे नेता हैं जो सच्चाई, ईमानदारी, करुणा और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। वह ऐसे नेता हैं जिनके लक्ष्य से ज्यादा सही रास्ते का होना महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी एक अच्छे इंसान और मानवीय एवं समावेशी समाज को लेकर बहुत प्रतिबद्धित हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि उनका नजरिया और संवेदनशीलता हमारे चारो तरफ मौजूद संकीर्णता को पराजित करे।’’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं! ईश्वर आपको दीर्घायु करें।’’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झामुमो के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, राजद नेता तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed