सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress plays Indira Guarantee card for Kerala Assembly elections KC Venugopal says will ensure our victory

Keralam: केरलम चुनाव के लिए कांग्रेस ने चला इंदिरा गारंटी का दांव, वेणुगोपाल बोले- इससे तय होगी हमारी जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के आक्रामक प्रचार के चलते केरल की पारंपरिक द्विध्रुवीय राजनीति के बीच कई जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में त्रिशूर सीट जीतकर खाता खोला, तो दिसंबर में पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम का चुनाव भी जीत लिया। इससे उत्साहित भाजपा कुछ सीटें जीतकर राज्य में निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।

Congress plays Indira Guarantee card for Kerala Assembly elections KC Venugopal says will ensure our victory
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाले सियासी दंगल को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया है कि कांग्रेस की इंदिरा गारंटी केरल में आगामी चुनावों में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर जाकर गारंटी कार्ड वितरित कर रहे हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: असम चुनाव: खरगे ने कांग्रेस की पांच गारंटियों का किया एलान, महिलाओं को मासिक मदद और 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कांग्रेस की पांच प्रमुख इंदिरा गारंटी?
  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: सरकारी बसों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा।
  • स्वास्थ्य बीमा: ओमान चांडी स्वास्थ्य बीमा के तहत सभी परिवारों को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज।
  • छात्राओं के लिए वित्तीय सहायता: कॉलेज जाने वाली सभी लड़कियों को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता।
  • कल्याण पेंशन में वृद्धि: कल्याण पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करना।
  • युवाओं के लिए ब्याज-मुक्त ऋण: युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण।

पूरी की जाएंगी सभी गारंटियां :वेणुगोपाल
के.सी. वेणुगोपाल ने इन गारंटियों को पवित्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इन्हें पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ठीक वैसे ही जैसे उसने कर्नाटक और तेलंगाना में किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि इंदिरा गारंटी केरल में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी।

केरलम में सत्ता बदलने की परंपरा
केरलम में वैसे तो सत्ता बदलने की परंपरा रही है, मगर एलडीएफ ने पिछले चुनाव में पारंपरिक प्रवृत्ति को तोड़ दिया और पी. विजयन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी। वर्तमान परिदृश्य में एलडीएफ अपनी विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे व कल्याणकारी कार्यक्रमों के आधार पर फिर जनसमर्थन जुटाने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें: Assam: असम में घुसपैठ पर अमित शाह का सख्त रुख, बोले- हर अवैध प्रवासी को वापस भेजना होगा; SIR पर कही ये बात

एलडीएफ के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक 
वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ आर्थिक चुनौतियों, बेरोजगारी व प्रशासनिक मुद्दों पर हमलावर है। विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन आक्रामक हैं। वहीं, सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटा है। पिछले चुनाव में उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी, लेकिन कई क्षेत्रों में उसका वोट प्रतिशत बढ़ा था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed