सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress releases a list of 284 candidates for the West Bengal Assembly Elections

कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची: बहरामपुर से चुनाव लड़ेंगे अधीर रंजन, यह शख्स ममता को देगा चुनौती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची रविवार शाम को जारी कर दी। कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं सीएम ममता के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया है। 

Congress releases a list of 284 candidates for the West Bengal Assembly Elections
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
Trending Videos


भवानीपुर सीट से कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है। हेमताबाद से अनामिका राय को,  जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली को, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ को और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन










 

इससे पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि पार्टी हर निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा था कि पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार को मैदान में उतारने से गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि भवानीपुर से चुनाव लड़ने वाला हर उम्मीदवार हमारे लिए एक बड़ा नेता होगा। हम सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं और कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ेंगे।

शुक्रवार को ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन पर विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के कई नेता शामिल हुए थे।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed