Assam: कांग्रेस ने पार्टी के संयुक्त सचिव को भेजा नोटिस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है आरोप
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में विवाद उभरा है। भूपेन कुमार बोरा के आरोप पर पार्टी ने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस दिया। इसके साथ ही उनसे 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया।
विस्तार
असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि संयुक्त सचिव पंकज सैकिया ने उनके बारे में मीडिया में कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की। उन्होंने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें-Maharashtra: गढ़चिरौली मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली ढेर, घायल जवान ने तोड़ा दम
मीडिया में की अनुचित टिप्पणी
पार्टी की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने गुरुवार को जारी नोटिस में सैकिया से 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए नोटिस में कहा गया है, "असम पीसीसी के माननीय अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में आया है कि आपने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से संबंधित मामलों पर मीडिया में अनुचित टिप्पणी की है।"
यह भी पढ़ें- CSR Fund Scam: केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेता पर FIR, घोटाले में ए एन राधाकृष्णन का नाम आया
24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का अनुरोध
उन्होंने नोटिस में आगे कहा "निर्देशानुसार, आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि पार्टी अनुशासन के उपरोक्त उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। आपसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जाता है,"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
