सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker Om Birla reprimanded opposition MPs for creating ruckus in Lok Sabha budget Session

लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Fri, 06 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Parliament Budget Session: लोकसभा में जारी विपक्ष के हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन के अब तक के बर्बाद हो चुके समय को बताया। साथ ही विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर टिप्पणी भी की।  

Speaker Om Birla reprimanded opposition MPs for creating ruckus in Lok Sabha budget Session
लोकसभा में हंगामे पर बिफरे स्पीकर ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

संसद के बजट सत्र में भारी गतिरोध जारी है। लोकसभा में आज शुक्रवार (06 फरवरी) को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी और सदन में व्यवधान करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।  
Trending Videos


स्पीकर ने गिनाया कितना समय हुआ बर्बाद
ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम बिरला ने जताई नाराजगी
उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने विपक्ष को घेरा
वहीं संसद में जारी हंगामे पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि हम सब देख रहे हैं। स्पीकर बार-बार बोल रहे हैं कि आपको (विपक्ष को) बोलने का मौका दिया जाएगा, लेकिन वो कुछ नहीं सुन रहे हैं। ये संसद को गुमराह कर रहे हैं। संसद को चलने देना चाहिए। भाजपा सासंद पीपी चौधरी ने कहा, 'इस सत्र में कांग्रेस ने सदन को बाधित किया, उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, कोई विचारधारा नहीं है। देश के नागरिकों ने उनको चुनकर भेजा है और उन्हें यहां आकर उनकी समस्याओं की चर्चा करनी चाहिए और सरकार से सवाल करने चाहिए। आम आदमी को उससे राहत मिलती। कांग्रेस का रचनात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए, लेकिन उनका इसके उलट विनाशकारी दृष्टिकोण है।'

नारेबाजी के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थगित
शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गतिरोध में बदल गई। पहली बार सदन सिर्फ तीन मिनट और फिर दूसरी बार सात मिनट तक चला। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed