{"_id":"6a586811445330f199059515","slug":"congress-strategy-session-ahead-of-monsoon-session-top-leadership-to-gather-at-sonia-gandhi-residence-today-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का मंथन: सोनिया गांधी के घर पर जुटेगा शीर्ष नेतृत्व, सरकार के खिलाफ बनेगी रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का मंथन: सोनिया गांधी के घर पर जुटेगा शीर्ष नेतृत्व, सरकार के खिलाफ बनेगी रणनीति
Thu, 16 Jul 2026 10:43 AM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:43 AM IST
सार
20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बड़ी बैठक करने जा रही है। सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और के.सी. वेणुगोपाल समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति, विपक्षी एकजुटता, परिसीमन विधेयक और सत्र में आने वाले संभावित विधेयकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस आलाकमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बड़ी बैठक करने जा रही है। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
क्या होगा बैठक का मुख्य एजेंडा?
सूत्रों के अनुसार, संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संसद के भीतर और बाहर पार्टी की रणनीति, विपक्षी दलों के साथ समन्वय, विभिन्न राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों तथा जनता से जुड़े विषयों पर भी व्यापक मंथन होगा। कांग्रेस इस बात पर भी विचार करेगी कि सदन में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और सरकार को किस तरह घेरा जाए।
विज्ञापन
कब से कब तक चलेगा मानसून सत्र?
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें (सिटिंग्स) प्रस्तावित हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, इस सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा, बहस और विधायी कार्य होंगे।
विज्ञापन
सरकार कौन-कौन से विधेयक पेश कर सकती है?
इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश या आगे बढ़ा सकती है। इनमें सबसे अधिक चर्चा परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक, महिला आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन, और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' से जुड़े प्रस्तावों की है। इसके अलावा कुछ अन्य लंबित संवैधानिक संशोधन और प्रमुख विधेयकों पर भी सरकार आगे बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु; गणनाकर्मियों का खुलासा
क्या परिसीमन विधेयक पर भी बनेगी रणनीति?
बैठक में प्रस्तावित परिसीमन (डिलिमिटेशन) विधेयक पर भी चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख तय करने के साथ-साथ संसद में प्रभावी रणनीति बनाने की तैयारी करेगी, ताकि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष एकजुट होकर सरकार के सामने अपने मुद्दों को मजबूती से रख सके।