सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cook Quits After Four Years Viral Post Sparks on debate on loyalty career growth and professional relationship

'भैया, कल से नहीं आऊंगी': कुक के अचानक काम छोड़ने पर मालिक ने बयां किया अपना दर्द, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 22 Jun 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

अंकित पांडे नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी कुक के नौकरी छोड़ने का किस्सा साझा किया है। अंकित उसे अच्छी सैलरी, बोनस और छुट्टियां देते थे, फिर भी उसने ज्यादा पैसों के लिए काम छोड़ दिया। इस घटना ने इंटरनेट पर वफादारी और बेहतर अवसरों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Cook Quits After Four Years Viral Post Sparks on debate on loyalty career growth and professional relationship
कुक के अचानक काम छोड़ने पर मालिक ने बयां किया अपना दर्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घर में काम करने वाली महिला (कुक) और उसके मालिक की कहानी खूब चर्चा बटोर रही है। अंकित पांडे नाम के एक व्यक्ति ने 'एक्स' पर बताया कि कैसे उनके घर में चार साल से काम कर रही कुक ने सिर्फ दो मिनट की बातचीत में नौकरी छोड़ दी। इस घटना ने लोगों के बीच वफादारी और बेहतर मौकों की तलाश को लेकर एक बहस शुरू कर दी है।


वायरल पोस्ट में क्या?
अंकित पांडे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी कुक अचानक उनके पास आई और बोली, 'भैया, कल से नहीं आऊंगी।' अंकित के लिए यह सुनना काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि वह महिला पिछले चार साल से उनके परिवार के साथ जुड़ी हुई थी। अंकित ने उसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित ने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि वह अपनी कुक का कितना ख्याल रखते थे। उन्होंने लिखा कि वह हर साल उसकी सैलरी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते थे। नौकरी छोड़ने के समय उसे हर महीने 15,500 रुपये मिल रहे थे। इसके अलावा होली, दिवाली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे त्योहारों पर अंकित उसे तोहफे, बोनस और नकद पैसे भी देते थे। अंकित ने यह भी बताया कि अगर वह कभी 10 से 15 दिनों की छुट्टी पर रहती थी, तो भी वह उसकी सैलरी नहीं काटते थे।
विज्ञापन


अंकित को लगा था कि इतने वर्षों के जुड़ाव और अच्छे व्यवहार की कोई अहमियत होगी। जब उन्होंने कुक से नौकरी छोड़ने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसे दूसरी जगह ज्यादा सैलरी वाली नौकरी मिल गई है। अंकित ने उसे उतनी ही सैलरी देने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन उसने मना कर दिया। कुक ने मुस्कुराते हुए कहा, 'नहीं भैया, मैंने वहां से एडवांस ले लिया है। अब आप कोई नया कुक ढूंढ लीजिए।' अंकित ने लिखा कि इस तरह चार साल का साथ सिर्फ दो मिनट की बातचीत में खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें: पुणे पोर्शे केस: आरोपी के पिता की जमानत रद्द कराने की मांग, अदालत पहुंची पुलिस; वायरल वीडियो बना मुसीबत

इस घटना से अंकित ने एक सबक सीखा। उन्होंने लिखा कि लोग हमेशा इसलिए काम नहीं छोड़ते कि वे दुखी हैं। कभी-कभी वे इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं और उनसे भी बेहतर कुछ उनका इंतजार कर रहा है। उन्होंने यह भी महसूस किया कि किसी रिश्ते को आप कितनी अहमियत देते हैं और दूसरा उसे कितनी अहमियत देता है, इसमें बहुत बड़ा अंतर हो सकता है।

लोगों की प्रतिक्रिया
अंकित की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी अलग-अलग राय दी है। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को अपने लिए सही फैसला चुनने का पूरा हक है। जीवन में आगे बढ़ना जरूरी है और शायद अंकित को आगे चलकर उससे भी अच्छी कुक मिल जाए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि घर में काम करने वालों के साथ यह अक्सर होता है। हम उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं, लेकिन वे तुरंत रिश्ता तोड़ देते हैं। एक अन्य व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी अपनी कुक की बहुत मदद की थी, लेकिन वह सिर्फ 1,000 रुपये ज्यादा मिलने पर काम छोड़कर चली गई। अधिकतर लोगों का मानना है कि यह सब पेशेवर मामला है और इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed