फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Alert: देश के तीन दर्जन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, जानें राज्यों का हाल

Sun, 25 Dec 2022 07:53 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 07:53 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, देश के 684 जिलों के कोरोना आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में आठ जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Outbeak In India Infection Rate Nationa Average china covid19 Situation Health Ministry SoP Update
Covid 19 In India - फोटो : Amar Ujala

चीन समेत कई देशों में कोरोना की हाहाकर के बीच भारत पर भी महामारी का खतरा मंडराने लगा है। देश में कोरोना की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 फीदी पर है। इस बीच पता चला है कि देश के तीन दर्जन जिले ऐसे हैं, जहां यह एक फीसदी से अधिक है। वहीं, आठ जिलों में यह आंकड़ा पांच फीसदी से भी ज्यादा है। देश के राज्यों या प्रयोगशालाओं की ओर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के पोर्टल पर 16-22 दिसंबर की अवधि में जो आंकड़े दर्ज किए गए हैं, उससे यह जानकारी सामने आई है।



जानकारी के मुताबिक, देश के 684 जिलों के कोरोना आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में आठ जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। इनमें अरुणाचल प्रदेश का लोहित (5.88), मेघालय का री भोई (9.09), राजस्थान का करौली (5.71) और गंगानगर (5.66), तमिलनाडु का डिंडिगुल (9.80) तथा उत्तराखंड का नैनीताल (5.66) शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 फीसदी और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 फीसदी दर्ज की गई।

इन जिलों की भी हालत चिंताजनक

Coronavirus Outbeak In India Infection Rate Nationa Average china covid19 Situation Health Ministry SoP Update
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : istock

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संक्रमण दर 2.67 फीसदी, दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में 1.13 फीसदी और दक्षिण गोवा में 1.10 फीसदी है। केरल के आठ जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक है। इसमें पथानामथिट्टा (2.30), कोट्टयम (2.16), कोलम (1.97), एर्नाकुलम (1.85), इडुकी (1.31), कन्नौर (1.29), तिरुवनंतपुरम (1.15) और कोझिकोड (1.04) शामिल हैं।


 

राजस्थान: आठ जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक

Coronavirus Outbeak In India Infection Rate Nationa Average china covid19 Situation Health Ministry SoP Update
covid 19 test - फोटो : iStock

राजस्थान के आठ जिलों में संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक रही है। इसमें करौली (5.71), गंगानगर (5.66), नागौर (4.88), जयपुर (3.37), भारतपुर (1.85) चूरू (1.72), झुंझनू (1.59) और आमेर शामिल हैं। कर्नाटक के बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 1.98 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल समेत इन पांच राज्यों में यहां संक्रमण दर सबसे ज्यादा

Coronavirus Outbeak In India Infection Rate Nationa Average china covid19 Situation Health Ministry SoP Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 4.04 फीसदी, मंडी में 1.89 फीसदी और शिमला में कोरोना की संक्रमण दर 1.50 फीसदी दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में 3.30 फीसदी, डोडा में 1.64 प्रतिशत और अनंतनाग में यह 2.33 फीसदी है। महाराष्ट्र के अकोला में 1.63 और पुणे में 1.15 फीसदी, पंजाब के श्री मुख्तर साहिब में 1.15 फीसदी और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संक्रमण दर 2.48 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन

24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले

Coronavirus Outbeak In India Infection Rate Nationa Average china covid19 Situation Health Ministry SoP Update
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

रविवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कुल मिलाकर कोरोना के मामलों में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई है। भारत में लोगों को 'हाइब्रिड इम्युनिटी' का फायदा मिल रहा है। हालांकि, हमें सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed