सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CV Ananda Bose Governor on Mamata Banerjees presence during ED raid says obstructing public servant is crime

CV Aanada Bose: ईडी छापेमारी के समय ममता बनर्जी मौजूदगी पर राज्यपाल सख्त, कहा- लोक सेवक को काम से रोकना अपराध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 08 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्रवाई पर संवैधानिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि लोक सेवक को काम से रोकना अपराध है। ईडी ने जांच में बाधा का आरोप लगाया है।

CV Ananda Bose Governor on Mamata Banerjees presence during ED raid says obstructing public servant is crime
सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नया संवैधानिक विवाद खड़ा हो गया, जब प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसे गंभीर संवैधानिक मुद्दा बताते हुए कहा है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संविधान के पालन की अपेक्षा होती है।
Trending Videos


कोलकाता में आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वहां पहुंचने को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस बीच राज्यपाल ने कहा कि किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकना अपराध है और डराना-धमकाना उससे भी गंभीर अपराध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल की टिप्पणी
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक संवैधानिक प्राधिकारी हैं। यदि आरोप सही हैं, तो उनकी कार्रवाई से मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं, लेकिन मामला अदालत में लंबित होने के कारण किसी तरह का फैसला या टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- राज ठाकरे के 'बाहरी' वाले बयान पर फडणवीस का तंज, मुंबई के विकास में गडकरी का योगदान याद दिलाया

ईडी का आरोप और जांच का दायरा
प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस अधिकारियों के साथ प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुईं और अहम दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गईं। ईडी के मुताबिक इससे जांच में बाधा पहुंची। एजेंसी ने कहा कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कोयला तस्करी मामले की जांच का हिस्सा है और किसी राजनीतिक दल को निशाना नहीं बनाया गया है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और पार्टी की चुनावी रणनीति से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की कोशिश की गई। पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। वहीं ईडी ने स्पष्ट किया कि यह जांच सबूतों के आधार पर है और कानून के दायरे में की जा रही है।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article