सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyber fraud Mumbai Police 64 year woman threatened by fake Delhi ATS officer in Jammu Kashmir spying for Pak

22 लाख+ की साइबर ठगी: 64 वर्षीय वृद्धा को ATS 'अधिकारी' ने जम्मू-कश्मीर से धमकाया, PAK के लिए जासूसी के आरोप..

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 18 Jun 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराज्यीय साइबर अपराध के अपने तरह के पहले मामले में मुंबई की बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये से अधिक ठगे गए हैं। मुंबई में रहने वाली इस महिला के पास फर्जी पुलिस अधिकारी का फोन आया जिसने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया। सजा के डर से वृद्धा ने 22 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा दिए। जानिए पूरा मामला

Cyber fraud Mumbai Police 64 year woman threatened by fake Delhi ATS officer in Jammu Kashmir spying for Pak
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

देश में बढ़ते साइबर ठगी का एक और मामला आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है। मुंबई की एक महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाते हुए साइबर अपराधियों ने महिला से 22 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। इस वारदात के संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश कर रही है। 

Trending Videos


ठगने के लिए 'जासूसी के आरोप' वाला शहर का पहला अपराध
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि साइबर जालसाजों ने खुद को दिल्ली एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान बताकर मुंबई की एक बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये ठग लिए। एक अधिकारी ने दावा किया कि लोगों को ठगने के लिए 'जासूसी के आरोप' लगाने वाला शहर में यह पहला साइबर अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध महिला को तीन अज्ञात कॉल आए, कहा- दिल्ली ATS अधिकारी, जम्मू-कश्मीर में....
दक्षिण मुंबई के गिरगांव में रहने वाली 64 वर्षीय महिला ने पिछले सप्ताह साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में उसे अज्ञात नंबरों से तीन कॉल आए थे। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस की एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) का अधिकारी प्रेम कुमार गुप्ता बताया और कहा कि वह इस समय जम्मू-कश्मीर सीमा पुलिस स्टेशन में तैनात है।

ये भी पढ़ें- Cyber Crime : क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर ठगी, कई लोगों की मेहनत की कमाई हड़पी; महिला समेत 6 धरे

पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप
इस वृद्ध महिला को साइबर अपराधियों ने झांसे में लिया और कहा, पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जासूसी के लिए 10 साल की कैद और 50 लाख रुपये का जुर्माना होगा।

ये भी पढ़ें- Language Dispute: महाराष्ट्र के स्कूलों में अब कोई भी भारतीय भाषा तीसरा विकल्प; विवाद पर CM फडणवीस का आश्वासन

सजा के डर से महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में 22.4 लाख रुपये जमा कराए
फोन करने वाले शख्स ने महिला के फोन पर अपनी फर्जी आईडी कार्ड की तस्वीर भी साझा की। सजा के डर से महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में 22.4 लाख रुपये जमा कर दिए। भुगतान करने के बाद महिला को फोन कॉल आने बंद हो गए, जिससे उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed