{"_id":"679388964a2dcd63530851f0","slug":"defamation-case-will-not-speak-against-goa-cm-s-wife-aap-mp-sanjay-singh-tells-court-news-in-hindi-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defamation Case: 'गोवा के सीएम की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलेंगे', अदालत से बोले संजय सिंह; जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defamation Case: 'गोवा के सीएम की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलेंगे', अदालत से बोले संजय सिंह; जानें पूरा मामला
Fri, 24 Jan 2025 06:03 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:03 PM IST
सार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत की पत्नी सुलक्षणा सांवत की तरफ से आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा, वे अब मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलेंगे। इस बार उनके दिल्ली चुनाव में व्यस्त होने के कारण कोर्ट ने मामले की सुनवाई सात फरवरी के लिए स्थगति कर दी है।
विज्ञापन
गोवा के सीएम और उनकी पत्नी / आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को गोवा की एक कोर्ट से कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत की तरफ से राज्यसभा सांसद के खिलाफ दायर मानहानि मामले के संबंध में उनके खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे। मामले में सुलक्षणा सावंत के वकील प्रहलाद परांजपे ने कहा, जब मामला बिचोलिम कोर्ट में सुनवाई के लिए आया, तो प्रतिवादी ने याचिकाकर्ता की तरफ से दायर निषेधाज्ञा का जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। संजय सिंह ने याचिकाकर्ता के खिलाफ नहीं बोलने के बारे में 10 जनवरी को पिछली सुनवाई में कोर्ट में दिए गए बयान को भी आगे बढ़ाया।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं संजय सिंह
संजय सिंह के वकील सुरेल तिलवे ने कहा कि उनके मुवक्किल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने के कारण जवाब दाखिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अगली सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल किया जाएगा। वकील प्रहलाद परांजपे ने बताया कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई सात फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। वकील परांजपे ने कहा- दिल्ली में चुनाव चल रहे हैं और संजय सिंह व्यस्त हैं क्योंकि वह पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक हैं। कोर्ट ने हमें समय दिया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने सुलक्षणा सावंत पर गोवा में नकदी से नौकरी दिलाने वाले 'घोटाले' में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सुलक्षणा सावंत ने दिसंबर में आप नेता के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि 'कैश फॉर जॉब' मामले से उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है।

#WATCH | Bicholim | Defamation case against AAP MP Sanjay Singh in Goa | Advocate representing AAP MP Sanjay Singh, Surel Tilve says, "...We sought time for filing our reply and written statement as we all know that elections are going on in Delhi and Sanjay Singh is busy as he… pic.twitter.com/Zi1qFKcJN7
— ANI (@ANI) January 24, 2025