सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Election 2025 Voters Exercise right voting percentage comparison 2020 from Cantt to Ballimaran

Delhi Election: 2020 में बल्लीमारान तो 2025 में मुस्तफाबाद सबसे आगे, जानें मतदान के ताजा आंकड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Election: दिल्ली में आज सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राजधानी में पांच साल पहले विधानसभा चुनाव 2020 में कुल 62.75 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा मतदान बल्लीमारान तो सबसे कम मतदान दिल्ली कैंट में हुआ था। हालांकि, इस बार रात 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग हुई। महरौली सबसे पीछे रहा।

Delhi Assembly Election 2025 Voters Exercise right voting percentage comparison 2020 from Cantt to Ballimaran
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 60 फीसदी से अधिक मतदान, आंकड़े रात 11 बजे तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान हुआ। सभी 70 सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया गया। निर्वाचन आयोग की तरफ से आधिकारिक तौर पर वोटिंग के आंकड़े जारी किए जाने के बाद मतदान प्रतिशत अपडेट होगा। चुनाव आयोग की तरफ से रात 11 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 60.42 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69 फीसदी वोटिंग मुस्तफाबाद में हुई। वहीं, सबसे कम 53.03 प्रतिशत वोट महरौली विधानसभा सीट पर पड़े। सभी आंकड़े रात 11 बजे तक के हैं। सुबह तक मतदान प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं।
loader
Trending Videos




दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कितने मतदाता हैं
इस बार 1.56 करोड़ मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। पिछले पांच साल में दिल्ली में 8.16 लाख मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में राजधानी में 62.55% मतदाताओं ने वोट डाला था। वोट डालने के मामले में महिला  2020 में पुरुषों से आगे रहीं थीं। उस चुनाव में 62.59% महिलाओं ने वोट डाला था। वहीं, 62.51% पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो अब तक चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा 67.12% मतदान 2015 के विधानसभा चुनाव में हुआ था। 1998 के विधानसभा चुनाव में सबसे कम 48.99% वोट पड़े थे। 2015 के मुकाबले 2020 में करीब पांच फीसदी मतदान घट गया था। 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों को छोड़कर हर बार मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी से ज्यादा रहा है।  

13,033 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए 1,56,14,000 मतदाता पात्र हैं। इनमें से 83,76,173 पुरुष और 72,36,560 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 1,267 है। ये सभी राजधानी के 70 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। इस बार कुल 13,033 मतदान केंद्रों वोटिंग की व्यवस्था की गई है।

699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं
मतदान खत्म होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है।  इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीट पर हैं। इन दोनों सीटों पर 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विधानसभा 2020 का वोट प्रतिशत 2025 में कुल उम्मीदवार
नरेला 65.24 7
बुराड़ी 61.45 14
तिमारपुर 60.91 12
आदर्श नगर 59.83 14
बादली 63.58 12
रिठाला 59.75 11
बवाना 61.91 7
मुंडका 59.33 13
किराड़ी 63.33 9
सुल्तानपुर माजरा 63.84 12
नांगलोई जाट 56.8 9
मंगोलपुरी 66.42 6
रोहिणी 63.27 8
शालीमार बाग 61.68 9
शकूर बस्ती 67.82 7
त्रिनगर 66.5 6
वजीरपुर 60.09 9
मॉडल टाउन 59.5 9
सदर बजार 66.78 11
चांदनी चौक 61.41 7
मटिया महल 70.41 11
बल्लीमारान 71.63 9
करोल बाग 61.13 6
पटेल नगर 60.96 5
मोती नगर 61.92 12
मदिपुर 65.74 9
राजौरी गार्डन 61.96 8
हरि नगर 61.78 10
तिलक नगर 63.96 6
जनकपुरी 65.79 16
विकासपुरी 59.44 13
उत्तम नगर 64.1 9
द्वारका 61.97 13
मटियाला 61.5 13
नजफगढ़ 64.92 9
बिजवासन 61.98 12
पालम 63.32 7
दिल्ली कैंट 45.43 7
राजेंद्र नगर 58.48 7
नई दिल्ली 52.37 23
जंगपुरा 60.6 9
कस्तूरबा नगर 59.75 5
मालवीय नगर 58.89 7
आरके पुरम 57.01 13
महरौली 56.43 8
छतरपुर 64.59 11
देवली 63.5 7
अंबेडकर नगर 64.24 9
संगम विहार 61.71 11
ग्रेटर कैलाश 60.09 6
कालकाजी 57.51 13
तुगलकाबाद 60.83 9
बदरपुर 59.54 12
ओखला 58.91 14
त्रिलोकपुरी 66.62 7
कोंडली 67.24 9
पटपड़गंज 61.46 9
लक्ष्मी नगर 61.69 15
विश्वास नगर 62.6 10
कृष्णा नगर 67.54 7
गांधी नगर 62.63 6
शाहदरा 66.2 10
सीमापुरी 68.41 11
रोहतास नगर 67.42 15
सीलमपुर 71.36 13
घोंडा 63.91 9
बाबरपुर 65.7 8
गोकलपुर 70.79 12
मुस्तफाबाद 70.71 12
करावल नगर 67.51 15



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed