सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis glimpse of Operation Sindoor and Swadeshi in Ganeshotsav this year

Ganesh Chaturthi: इस साल गणेशोत्सव में 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'स्वदेशी' की झलक, महाराष्ट्र सरकार की बैठक में मंथन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई में इस साल का गणेशोत्सव खास रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश मंडलों से अपील की है कि वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘स्वदेशी’ विषयों को झांकियों और सजावट में शामिल करें। सीएम ने बताया कि इस खास पहल का उद्देश्य है कि लोगों को भारतीय सेना के शौर्य और देश में बने उत्पादों के महत्व से जोड़ा जाए।

Devendra Fadnavis glimpse of Operation Sindoor and Swadeshi in Ganeshotsav this year
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल का गणेशोत्सव खास होने वाला है। राज्य सरकार और गणेश मंडल मिलकर इस बार के उत्सव को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘स्वदेशी’ अभियान से जोड़कर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह संदेश दिया कि इस बार के गणेशोत्सव में भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी वस्तुओं के महत्व को दर्शाया जाए।

Trending Videos

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपील की कि मंडल अपने पंडालों में ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाएं, ताकि आम लोग देश के जवानों की बहादुरी और त्याग से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह अवसर है कि हम भारतीय सेना के शौर्य को आम जनता तक पहुंचाएं और उन्हें गर्व महसूस कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 79th I-Day: लाल किले पर होंगे 171 खास मेहमान, निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर व चिनाब पुल की झलक; जानिए सबकुछ

राज्य सरकार ने बनाई उत्सव की विस्तृत योजना
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को ‘राजकीय उत्सव’ का दर्जा दिया है, इसलिए इस बार की तैयारियां भी उसी स्तर पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि गणेश भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विसर्जन, सुरक्षा, ट्रैफिक और साफ-सफाई जैसे सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- West Bengal Protests: उत्तर 24 परगना में डिलिवरी बॉय की मौत पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

ईद-ए-मिलाद भी साथ में, कानून-व्यवस्था का ध्यान
इसके साथ ही फडणवीस ने यह भी बताया कि गणेशोत्सव के दौरान ही ईद-ए-मिलाद का पर्व भी आ रहा है। इसलिए उन्होंने गणेश मंडलों से अपील की कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। बता दें कि इस अहम बैठक में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोयर, गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, और मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed