सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 April 2026 Major Events

आज के दिन: इस्राइल पीएम नेतन्याहू से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले सुनवाई फिर शुरू होगी, आईपीएल में दो मुकाबले

न्यूज डेस्क ,अमर उजाला, Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 12 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

आज 12 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज विदेश सचिव विक्रम मिस्री पेरिस और बर्लिन के दौरे पर रहेंगे। वहीं, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामला की सुनवाई होगी।
 

12 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

विदेश सचिव का पेरिस दौरा

Trending Videos

विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से 14 अप्रैल तक पेरिस और बर्लिन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। पेरिस में, विदेश सचिव फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और जन-जन के बीच आदान-प्रदान और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने वाली पहलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। 

पीएम नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई 
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई 12 अप्रैल 2026 से यरूशलम की अदालत में फिर शुरू हो रही है। ईरान के साथ संघर्ष की वजह से अदालती कार्यवाही रुकी हुई थी, लेकिन अब यह पुराने शेड्यूल, रविवार से बुधवार के अनुसार चलेगी। उनपर पिछले कई वर्षों से रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगे हैं। इस्राइल के इतिहास में नेतन्याहू पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पद पर रहते हुए अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी बिहार के दौरे
राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पान महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।  

कांग्रेस का कार्यक्रम
आज कांग्रेस Run For Ambedkar, Run For Constitution Marathon कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। यह कार्यक्रम मंडी हाउस से 26, अलीपुर रोड (नई दिल्ली) शुरू होगा।

बिहार में खेल मंत्रालय का कार्यक्रम
आज से युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत बिहार  की ओर से MY Bharat Budget Quest 2026 का आयोजन है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।

आईपीएल में आज दो मुकाबले
आईपीएल में आज डबल हेडर है। पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मैच शाम 3:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शाम के 7:30 से  मुंबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed