फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussing with Amit Shah Goa CM Pramod Sawant said that the lockdown may increase for 15 more days

अमित शाह से चर्चा के बाद गोवा के सीएम सावंत ने कहा- 15 दिनों के लिए और बढ़ सकता है लॉकडाउन

Fri, 29 May 2020 03:36 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 29 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Discussing with Amit Shah Goa CM Pramod Sawant said that the lockdown may increase for 15 more days
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को मौजूदा शर्तों के साथ ही 15 दिनों के लिए और बढ़ा सकती है। उनका कहना है कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत है। सावंत ने इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बातचीत की थी।

विज्ञापन


सावंत ने कहा कि हम गोवा में रेस्टोरेंट, होटल, मॉल और जिम को सामाजिक दूरी के साथ खोलने की छूट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्रालय के सामने अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्रालय शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी कर सकता है।
विज्ञापन


देश में लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई को शुरू हुआ था, जो 31 मई तक चलेगा। चौथे चरण में सबसे बड़ी छूट दुकानों और बाजारों को दी गई। पहली बार कंटेनमेंट जोन के बाहर की सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई। इस बीच सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानें भी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed