सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Disha Salian Death Case: What is the Aditya Thackeray connection to the Disha case?

Disha Salian Death Case: दिशा मामले का क्या है आदित्य ठाकरे कनेक्शन, मौत के ढाई साल बाद क्यों हो रही SIT जांच?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 23 Dec 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

विधायकों की मांग के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। दिशा की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी। अगस्त 2021 में पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। 

Disha Salian Death Case: What is the Aditya Thackeray connection to the Disha case?
Disha Salian - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणवीस ने दिशा की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर दिशा के परिवार ने मामले की दोबारा जांच का विरोध किया है। परिवार का कहना है कि दिशा की मौत की पहले ही काफी जांच हो चुकी है। अब क्या एसआईटी हमारी बेटी को दोबारा ला सकती है?
Trending Videos


आखिर, दिशा सालियान का मामला एक फिर से क्यों चर्चा में आया है? दिशा सालियान कौन थीं? उनकी मौत कब और कैसे हुई थी? दिशा की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? इस मामले पर भाजपा नेताओं के निशाने पर आदित्य ठाकरे क्यों हैं? अब आगे इस मामले में क्या होगा? आइये एक-एक सभी सवालों के जवाब जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

Disha Salian Death Case: What is the Aditya Thackeray connection to the Disha case?
दिशा सालियान - फोटो : Amar Ujala
अभी क्यों चर्चा में आया दिशा सालियान की मौत का मामला ?
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। इसी दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा भी उठाया और जांच की मांग की। इसके बाद सदन में विधायकों का हंगामा शुरू हो गया।
बुधवार को ही एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने यह आरोप लगाया था कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के फोन पर एयू नाम से 44 बार फोन आया था। राहुल शेवाले ने दावा किया कि बिहार पुलिस के अनुसार एयू का मतलब आदित्य और उद्धव ठाकरे है।

विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के सदस्यों ने विधान भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें लिखा था, 'एयू कौन है'। वहीं विधायक प्रताप सरनाइक ने शेवाले द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि आखिर ये 'एयू' कौन थे। भाजपा विधायक नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और इनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा दिशा सालियान की मौत का मामला अभी भी मुंबई पुलिस के अधीन है। सीबीआई इस मामले की जांच नहीं कर रही है। राणे ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह मांग करेंगे कि दिशा सालियान की मौत के मामले को दोबारा खोला जाए और उसकी फिर से जांच करवाई जाए। राणे ने कहा कि 8 और 9 जून की रात में क्या हुआ था, उसकी जांच की जानी चाहिए। विधायकों की मांग के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि गृह विभाग भी फणनवीस के पास ही है।

कौन थीं दिशा सालियान ?
कर्नाटक के उडुप्पी में जन्मीं दिशा सालियान पेशे से एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा वह कई विज्ञापन एजेंसियों से भी जुड़ी रही हैं। वह टेलीविजन अभिनेता "रोहन राय" को डेट कर रही थीं और मृत्यु से कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हुई थी।

दिशा की मौत कब और कैसे हुई?
नौ जून 2020 को दिशा सालियान ने कथित तौर पर मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल गिरने से मौत हो गई। बाद में दिशा की मौत को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से भी जोड़ा गया, जिनकी मृत्यु 14 जून 2020 को हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक दिशा ने आत्महत्या की थी। हालांकि, कुछ लोग इसके पीछे साजिश की भी बात करते रहे हैं।

दिशा की मौत के मामले में अब तक जांच क्या हुई?
28 वर्षीय दिशा सालियान की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। अगस्त 2021 में पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। पुलिस ने पिछले साल की शुरुआत में ही जांच बंद कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक मामले में साजिश का कोई सबूत नहीं मिले थे। पिछले महीने ही सुशांत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिशा सलियान की मौत को हादसा बताया था।

इस मामले पर भाजपा नेताओं के निशाने पर आदित्य ठाकरे क्यों हैं?
भाजपा विधायक नितेश राणे ने कई बार दिशा सालियान मामले की जांच की मांग कर चुके हैं। बुधवार को भी नितेश राणे ने दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट करने की भी मांग की। इसके अलावा बिहार भाजपा के नेता भी दिशा मामले को ठाकरे परिवार से जोड़ चुके हैं।

क्या यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा है?
अक्तूबर 2020 में उच्चतम न्यायालय में सुशांत सिंह राजपूत मामले के साथ ही दिशा के मामले की सीबीआई जांच की याचिका लगी थी। तब  कोर्ट ने सीबीआई जांच कराने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने याचिकाकर्ता से याचिका वापस लेने और इसके लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को कहा था।

वहीं, नवंबर 2020 में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। दिल्ली के वकील पुनीत ढांडा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच करवाने की अपील की थी। इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा कि अगर किसी के पास दिशा की मौत को लेकर कोई सबूत है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है।

अब आगे इस मामले में क्या होगा?
अब ये मामला एसआईटी जांच के दायरे में आ गया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मामला पहले से ही मुंबई पुलिस के पास है। जिनके पास सबूत है वो दे सकते हैं। एसआईटी के जरिए इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed