सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dispute Over Dog Waste 75-Year-Old Woman Brutally Beaten on Street Video Evidence Police Investigation

कुत्ते की गंदगी पर विवाद: 75 साल की बुजुर्ग महिला को बेहरमी से सड़क पर पीटा, वीडियो बना सबूत; पुलिस जांच तेज

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 11 Apr 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रुकलिन में 75 साल की महिला को कुत्ते की गंदगी साफ करने को कहने पर बेरहमी से पीटा गया। हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला मारपीट करती दिख रही है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती हुईं और अब ठीक हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Dispute Over Dog Waste 75-Year-Old Woman Brutally Beaten on Street Video Evidence Police Investigation
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ब्रुकलिन में 75 साल की महिला को सिर्फ इस बात पर बेरहमी से पीटा गया कि उन्होंने पड़ोसी से कुत्ते की गंदगी साफ करने को कहा था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है और पुलिस जांच तेज हो गई है।
Trending Videos


पीड़िता लिंडा स्कॉट ने बताया कि उन्होंने कई बार पड़ोसियों से उनके कुत्तों की गंदगी साफ करने को कहा था। घटना वाले दिन भी उन्होंने इसी बात को लेकर आपत्ति जताई। तभी उनके साथ आई एक दूसरी महिला ने अचानक हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लाल स्वेटशर्ट पहने आरोपी महिला ने पहले मुक्के मारे, फिर जमीन पर गिराकर लातों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप?
बताया गया कि विवाद लंबे समय से चल रहा था। पीड़िता अपने घर के पास अमोनिया डालती थीं ताकि चूहे और कुत्ते दूर रहें। कुछ लोगों ने इसे गलत समझ लिया और इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया।

क्या हमले का वीडियो बना अहम सबूत?
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को जांच में मदद मिली है। वीडियो में हमलावर साफ नजर आ रही है। इसे केस का अहम सबूत माना जा रहा है और आरोपी की तलाश जारी है।

क्या हालत गंभीर थी और कैसे बची जान?
हमले के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह दिल का दौरा पड़ने से बाल-बाल बचीं। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।

क्या पहले भी थी इलाके में समस्या?
परिवार का कहना है कि उनके घर के पास खाली प्लॉट में लंबे समय से गंदगी और कुत्तों की समस्या रही है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। पीड़िता ने कहा कि वह सामने आई हैं ताकि ऐसी घटना किसी और के साथ न हो।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed