Tamil Nadu: 'स्टालिन वोट मांगेंगे केवल विजय का सपना'; डीएमके ने विजय के बयान का उड़ाया मजाक; जानिए पूरा विवाद
डीएमके ने विजय के बयान पर तंज कसा कि मुख्यमंत्री स्टालिन लोगों से टीवीके के पक्ष में वोट मांगेंगे। वहीं विजय ने अपनी पार्टी की ताकत और आगामी विधानसभा चुनाव में डीएमके को हराने का दावा किया।
विस्तार
तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। सोमवार को डीएमके ने टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन लोगों से टीवीके के पक्ष में वोट मांगेंगे।
डीएमके के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा तमिलनाडु की जीडीपी नंबर एक है, यह सब विजय के कारण है। सभी को शिक्षा मिल रही है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। और अब जब वे गहरी नींद में हैं, उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री उनके लिए वोट मांगेंगे। क्या शानदार सोच है।
एलगोवन ने यह भी कहा कि विजय खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसलिए मौजूदा मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने विजय के उस बयान का जवाब देते हुए कहा कि यह केवल उनका सपना है।
ये भी पढ़ें:- प्राइवेट स्कूलों की फीस तय करने वाला कानून कब होगा लागू? दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब
विजय का दावा: टीवीके ही डीएमके को हरा सकती है
टीवीके की स्थापना के दो साल पूरे होने के मौके पर विजय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वास्तविक मुकाबला केवल टीवीके और डीएमके के बीच है। उन्होंने दावा किया टीवीके ही जनता की ताकत के दम पर डीएमके को हरा सकती है और सत्ता में आ सकती है।
विजय ने कहा यह चुनाव त्रिकोणीय या चार-कोने वाला नहीं है। एक है जनता द्वारा समर्थित टीवीके, दूसरा डीएमके, और तीसरा भाजपा और उसके सहयोगी। केवल टीवीके ही डीएमके को हराने में सक्षम है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज हम लोगों और आपके समर्थन से बड़ी पार्टी बन गए हैं। आप मेरी ताकत हैं। हमारी पार्टी आप पर निर्भर करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
