सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Doctor Suicide Case: Female doctor was harassed not only by police but also by political leader MP had threate

Doctor Suicide Case: खाकी ही नहीं, खादी से भी प्रताड़ित थी महिला डॉक्टर; सांसद ने दी थी धमकी

अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Sun, 26 Oct 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Doctor Suicide Case:  सतारा में महिला डॉक्टर सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। महिला डॉक्टर को पुलिस ही नहीं बल्कि राजनेता भी परेशान कर रहे थे। खुलासा हुआ है कि एक सांसद ने उनको धमकी दी थी।

Doctor Suicide Case: Female doctor was harassed not only by police but also by political leader MP had threate
महाराष्ट्र पुलिस की फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण स्थित उप जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर का चार पेज का सुसाइड नोट मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे पता चलता है कि वह सिर्फ पुलिस अधिकारी से ही पीड़ित नहीं थी बल्कि नेताओं की प्रताड़ना की भी शिकार बनी थी।
Trending Videos


फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार पर भड़के थे सांसद
सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा है कि एक फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार करने से एक सांसद ने भी उन्हें धमकाया था। सुसाइड नोट के मुताबिक, एक सांसद के दो निजी सहायकों ने अस्पताल आकर उनसे फोन पर सांसद से बात कराई थी। इस दौरान सांसद ने उन्हें परोक्ष रूप से धमकी दी थी। हालांकि, सांसद और उनके पीए का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने भाजपा के पूर्व सांसद रणजीत नाईक निंबालकर का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद का नाम आने से गर्माई सियासत
इस मामले में पूर्व सांसद का नाम आने के बाद राज्य में सियासत भी गर्मा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने भाजपा के पूर्व सांसद निंबालकर पर कार्रवाई की मांग की है। दानवे ने कहा कि मराठवाडा की एक बेटी की आत्महत्या यह दर्शाता है कि रक्षक भक्षक बन गए हैं।

महिला डॉक्टर के आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के मुताबिक निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने और सह आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Doctor Suicide Case: किसान पिता ने कर्ज लेकर बेटी को बनाया था डॉक्टर, उसी पेशे ने की जान! सदमे में पूरा परिवार

होटल के कमरे में लगाई फांसी
बता दें कि सतारा जिले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला पाया गया था। मृतका बीड जिले की रहने वाली और फलटण के एक सरकारी अस्पताल में तैनात थी। मरने से पहले महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed